

Washim Railway Station Minor Children Rescue: छत्रपति संभाजीनगर दक्षिण मध्य रेलवे के नांदड़ मंडल के रेल सुरक्षा बल ने एक बार फिर अपनी सतर्कता व सेवा भावना का परिचय देते हुए वाशिम रेलवे स्टेशन पर घर से भागे पांच नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया।
ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत हेड कॉन्स्टेबल एसएम बालखंड़े ने इनको संदिग्ध व घबराई हुई अवस्था में देखा, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को सूचना दी व उनके माता-पिता को डूंडा। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने परामर्श व सत्यापन के बाद संबंधित विभाग की मदद से बच्चों को सुरक्षित सौंप दिया।
इसके अलावा 'ऑपरेशन अमानत' के तहत नांदेड़ रेलवे स्टेशन पर हेड कॉन्स्टेबल एस श्रीधर ने ट्रेन नंबर 11001 एक्स्प्रेस में एक यात्री की गम हुई करीब 8 हजार रुपये मूल्य का घड़ी बरामद कर उसे लौटाया गया। वहीं कॉन्स्टेबल संदीप जाधव ने जालना स्टेशन पर एक लावारिस बैग में मिले मोबाइल व अन्य सामान भी सही मालिक तक पहुंचाया।
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत पूर्णा जंक्शन पर आरपीएफ व जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसका संबंध ट्रेन नंबर 18504 एक्सप्रेस में करीब 2 लाख रुपये की चोरी से जुड़ा पाया गया, आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे पुलिस को सौप दिया गया है।
इन सभी कार्रवाइयों से रेल सुरक्षा बल की सतर्कता, ईमानदारी व मानवता का परिचय मिलता है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व जरूरतमंदों की मदद करने में बल लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रेलवे प्रशासन ने इन अभियानों में शामिल कर्मियों की सराहना की है।