Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अंबड में बड़ी कार्रवाई; 100 से अधिक घर जमींदोज, एमआईडीसी की अतिक्रमण विरोधी मुहिम से सैकड़ों परिवार बेघर

MIDC Demolition Action: नासिक के अंबड औद्योगिक क्षेत्र से सटी शांतिनगर झुग्गी बस्ती में एमआईडीसी प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए 100 से अधिक टिन शेड और मकानों को ध्वस्त कर दिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 02, 2026 | 10:51 PM

Slum Demolition (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ambad Encroachment Drive: अंबड औद्योगिक क्षेत्र से सटी शांतिनगर झुग्गी बस्ती में मंगलवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की सहायता से करीब १०० से अधिक टिन के शेड और कुछ पक्के मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई के कारण पिछले कई वर्षों से यहां रह रहे सैकड़ों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। रही-सही कसर दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश ने पूरी कर दी, जिसने प्रभावितों की मुश्किलें और बढ़ा दीं।

तड़के सुबह शुरू हुई कार्रवाई

यह जमीन तकनीकी रूप से गायरान श्रेणी की थी, लेकिन एमआईडीसी के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से यह कदम उठाया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह से सात बजे के बीच भारी पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया, जब अधिकांश निवासी सो रहे थे। पुलिस ने नागरिकों को तुरंत घर से बाहर निकलने के निर्देश दिए और जेसीबी से ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया। लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई में पूरे परिसर से अतिक्रमण हटा दिया गया।

भारी पुलिस बंदोबस्त, नहीं हुआ विरोध

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर 200 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान निवासियों की ओर से कोई विरोध या हंगामा नहीं देखा गया। हालांकि, अचानक बेघर होने और घरेलू सामान, कपड़े तथा बर्तन खुले आसमान के नीचे आ जाने से कई परिवार लाचार नजर आए।

सम्बंधित ख़बरें

चांदवड़ में चलती एसटी बस में भीषण आग; महिला यात्री की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, 54 यात्री सुरक्षित

जिल्हा अस्पताल में सीटी स्कैन बंद; सांसद नाराज, सांसद राजाभाऊ वाजे का सिविल सर्जन को पत्र

महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन को मिली रफ्तार, पालघर की पहाड़ी को चीरकर निकली सुरंग

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बढ़ेगा स्कूलों में नामांकन, मंत्री दादाजी भुसे का बड़ा निर्देश

ये भी पढ़े: पुणे जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में एफडीए, महाराष्ट्र में 970 रासायनिक आपूर्तिकर्ताओं की होगी जांच

मुसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

दोपहर करीब चार बजे क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते खुले में रखा घरेलू सामान पूरी तरह भीग गया। शेड न होने से महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्लास्टिक और तिरपाल की मदद से सामान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बौछारों के आगे उनकी एक न चली। यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक, पुलिस उपायुक्त किशोर काले और सहायक पुलिस आयुक्त सचिन बारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बंदोबस्त में 10 वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, 14 सहायक निरीक्षक व उपनिरीक्षक, 155 पुलिस कर्मी और 69 महिला पुलिस कर्मी शामिल थीं। स्थानीय नागरिकों ने अब प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास और सहायता की मांग की है।

Nashik ambad encroachment drive 100 houses demolished midc action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 10:51 PM

Topics:  

  • Anti-Encroachment Drive
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.