Nashik Crime News: नासिक जिले के सिन्नर तहसील से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद को पुलिस बता कर कई महिलाओं को फंसाया। उसने नकली आईडी कार्ड और पुलिस थाना का फोटो दिखाकर महिलाओं को प्रेम के जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने उनका यौन शोषण किया और आर्थिक ठगी भी की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम आसिफ तडवी है। आसिफ तडवी इंस्टाग्राम पर अपने पुलिस वर्दी वाले फोटो शेयर कर लोगों को प्रभावित करता था। दरअसल, वह असली पुलिस नहीं था। उसने एआई की मदद से अपने पुलिस वर्दी वाले और पुलिस थाने में बैठे हुए नकली फोटो तैयार किए थे। ये फोटो देखकर महिलाएं उस पर भरोसा कर बैठती थीं।
3 लाख रुपये की ठगी और धमकीसिन्नर की एक पीड़ित महिला को उसने इसी तरह फंसाया। प्रेम का नाटक कर वह महिला से 3 लाख रुपये उगला। जब महिला ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने अपना असली रूप दिखाया।
उसने एआई की मदद से पीड़ित महिला के आपत्तिजनक फोटो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित महिला ने वावी पुलिस स्टेशन जाकर पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने महिला से मिलने के लिए आरोपी को सिन्नर बुलाया और वहां पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल जब्त किए गए, जिनमें पुलिस वर्दी में सैकड़ों नकली फोटो पाए गए।
मोबाइल में कई महिलाओं के साथ चैट और अश्लील वीडियो मिलेपुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो कई महिलाओं के साथ चैट और अश्लील वीडियो मिले। इससे पता चलता है कि उसने केवल नाशिक ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों की महिलाओं को भी अपने जाल में फंसाया होगा। वावी पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और प्रशासन ने तकनीक का दुरुपयोग कर ठगी करने वालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।