भंडारा ST Bus का सफर हुआ महंगा; 15 अप्रैल से 10% सीजनल किराया वृद्धि और 2 स्वच्छता कर लागू, जेब पर बढ़ा बोझ
Bhandara ST Bus News: भंडारा विभाग में 15 अप्रैल से एसटी बसों का किराया 10% बढ़ जाएगा। साथ ही, यात्रियों को ₹2 स्वच्छता कर भी देना होगा। यह वृद्धि शादियों और गर्मियों की छुट्टियों के कारण की गई है।
Bhandara MSRTC ST Bus News: गर्मियों की छुट्टियों, शादीब्याह के सीजन और पर्यटन पर निकलने वाले यात्रियों को अब एसटी बस के सफर के लिए अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी।
महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम एसटी ने ग्रीष्मकालीन सीजन को देखते हुए 10 प्रतिशत की सीजनल किराया वृद्धि लागू करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल से 15 जून तक प्रभावी रहेगी, जिसके बाद 16 जून से किराए पुनः सामान्य हो जाएंगे। इस बार किराए में वृद्धि के साथसाथ यात्रियों पर स्वच्छता कर का अतिरिक्त बोझ भी डाला गया है।
एसटी प्रशासन ने प्रत्येक यात्री से 2 रुपये स्वच्छता अधिभार सरचार्ज लेने का फैसला किया है, जो 15 अप्रैल से आगामी आदेश तक स्थायी रूप से लागू रहेगा। उदाहरण के तौर पर, अब पहले स्टेज 6 किलोमीटर के लिए यात्रियों को 10 रुपये के बजाय 14 रुपये देने होंगे, जिसमें 2 रुपये सीजनल बढ़ोतरी और 2 रुपये स्वच्छता कर शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
रोजाना करीब डेढ़ लाख यात्री करते हैं सफर भंडारा विभाग से रोजाना करीब डेढ़ लाख यात्री सफर करते हैं, जिनसे स्वच्छता के नाम पर प्रतिदिन लगभग 3 लाख रुपये जमा होंगे। किराया वृद्धि का असर सुविधा धारकों पर भी पड़ेगा। हालांकि महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत की छूट और 75 वर्ष से अधिक आयु के अमृत ज्येष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा का लाभ जारी रहेगा, लेकिन उन्हें भी नियमों के दायरे में आना होगा।
अमृत वरिष्ठ नागरिकों को किराए में बढ़ोतरी का फर्क नहीं पड़ेगा, मगर उन्हें 2 रुपये स्वच्छता कर अनिवार्य रूप से देना होगा। वहीं महिला सम्मान योजना के तहत सफर करने वाली महिलाओं पर किराया वृद्धि और अधिभार दोनों लागू होंगे। केवल स्कूली छात्रों को इस बढ़ोतरी से राहत दी गई है।
अतिरिक्त बसों का नियोजनगर्मियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भंडारा विभाग ने अतिरिक्त बसों का नियोजन किया है। विभाग के पास कुल 406 बसों का काफिला है, जिनमें 215 साधारण लालपरी, 91 मानव विकास बसें, 13 विठाई, 26 हिरकणी निमआराम, 20 शिवशाही और 6 इलेक्ट्रिक शिवाई बसें शामिल हैं।
उपलब्ध बसों में से 375 बसें हर दिन यात्रियों की सेवा में समर्पित है। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के दौरान 4,93,61,000 यात्रियों ने लालपरी का सफर किया है। यात्रा सुरक्षित व सुखद बनाने का प्रयासनिगम के नीतिगत निर्णय के अनुसार, 15 अप्रैल से 15 जून तक के लिए 10 प्रतिशत की मौसमी किराया वृद्धि की गई है।
बसों में स्वच्छता को अधिक बेहतर बनाने के लिए शासन ने 2 रुपये का अतिरिक्त अधिभार लेने का निर्णय लिया है। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन का नियोजन किया है। विभाग के सभी 6 डिपो से अतिरिक्त फेरियां चलाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उनका सफर सुरक्षित व सुखद रहे।
प्रवीण गोल्हर डीटीएस, एसटी महामंडल, भंडारा विभाग।
