Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वोटर लिस्ट में धांधली करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो, ​मनसे का मनपा कमिश्नर से आग्रह

Voter List Scam: नाशिक में मनसे ने प्रारूप मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है। लगभग 3.5 लाख डुप्लीकेट मतदाता पाए गए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 29, 2025 | 09:02 AM

मतदाता सूची में गड़बड़ी! (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शहर के सभी प्रभागों की प्रारूप मतदाता सूची (Draft Voter List) में हुई कथित धांधली (गड़बड़ी) और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मनसे ने मनपा कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर सभी सूचियों को सुधारने की मांग की है।
​प्रदेश महासचिव दिनकर पाटील और सुदाम कोंबडे ने कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि, “सूची में हुई गड़बड़ी को देखते हुए यह संदेह पैदा होता है कि ये मतदाता सूचियां जानबूझकर या किसी के कहने पर बनाई गई हैं।”

​कई प्रभागों के हजारों मतदाताओं को अन्य प्रभागों में शामिल कर दिया गया है। ​शहर में लगभग साढ़े तीन लाख (3.5 लाख) डुप्लीकेट मतदाता इस प्रारूप सूची में पाए गए हैं।
​मनसे का आरोप है कि सभी पार्टियों द्वारा बार-बार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम ध्यान में लाए जाने के बावजूद, नाशिक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 12 हजार बोगस (फर्जी) और डुप्लीकेट वोटों की जाँच करने के जिलाधिकारी के आदेश को महानगर पालिका के चुनाव अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया है।

​ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि 2012 और 2022 में भी तत्कालीन सहायक चुनाव अधिकारी कासार और मनोज घोडे पाटील ने इसी तरह की धांधली आर्थिक लेनदेन करके की थी। उस समय सभी पार्टियों द्वारा तत्कालीन कमिश्नर के संज्ञान में यह मामला लाए जाने पर, उन्होंने मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी को सुधरवाकर स्वच्छ और मूल मतदाता सूची प्रकाशित करवाई थी।

सम्बंधित ख़बरें

बदलापुर नपा क्षेत्र का अवैध निर्माण मामला हाई कोर्ट पहुंचा, फटकार के बाद एक्शन मोड में मुख्याधिकारी

रेल बजट में महाराष्ट्र को 23,926 करोड़ रुपये, मुंबई में बढ़ेंगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेनें

वसई-विरार मेयर चुनाव में बीजेपी का ‘ऑपरेशन लोटस’? क्या है बहुजन विकास आघाड़ी की रणनीति

अजीत पवार के बाद अब सुनेत्रा पवार के सामने खड़ा हुआ ’20 करोड़ का टाइम बम’; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO

यह भी पढ़ें- सैटेलाइट सिटी में बढ़तीं शहरी चुनौतियां, नेताओं को जवाब देना होगा मुश्किल, पानी-बिजली के लिए तरसे लोग

​मनसे ने शिकायत की है कि कई महीनों तक सूचियों पर काम करने और सभी पार्टियों द्वारा बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद, सूची बनाने की प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ मतदाता पंजीकरण की जिम्मेदारी संभालने वाले विभागीय अधिकारियों ने आर्थिक लेन-देन किया है। मनसे ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

Mns demands treason case over duplicate voter list scam in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 29, 2025 | 09:02 AM

Topics:  

  • Latest News
  • Maharashtra
  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.