Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक विधान परिषद चुनाव में महायुति में खींचतान तेज, शिंदे गुट और भाजपा के बागियों ने ठोका दावा

Nashik MLC Election: नासिक विधान परिषद सीट के लिए महायुति में सस्पेंस गहरा गया है। नामांकन के आखिरी दिन से पहले भाजपा के गणेश गीते और शिंदे गुट के विजय करंजकर ने पर्चा भरकर संकट बढ़ा दिया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 01, 2026 | 10:10 AM

नासिक विधान परिषद चुनाव (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik MLC Election Mahayuti Seat Sharing: महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद चुनाव के चलते राजनीतिक पारा तेजी से चढ़ गया है। नासिक विधान परिषद सीट को लेकर महायुति के भीतर सीट बंटवारे का सस्पेंस गहरा गया है, जिससे दोनों दलों के बीच उम्मीदवारी को लेकर जोरदार खींचतान जारी है। नामांकन दाखिल करने के लिए महज एक दिन शेष बचा है, लेकिन महायुति अब तक किसी एक नाम पर सहमति नहीं बना सकी है।

शनिवार को भाजपा के संकटमोचक माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन के एक करीबी नेता द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के बाद, रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के दिग्गज नेता विजय करंजकर ने भी नामांकन फॉर्म खरीद लिया है। इससे महायुति का आंतरिक तनाव खुलकर सामने आ गया है।

भाजपा में आंतरिक गुटबाजी हुई तेज

सीट को लेकर केवल सहयोगियों में ही नहीं, बल्कि खुद भाजपा के भीतर भी जबरदस्त गुजबाजी देखने को मिल रही है। मंत्री गिरीश महाजन के दो सबसे खास और कट्टर समर्थक इस सीट के लिए आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा के नासिक शहर उपाध्यक्ष निलेश बोरा और नासिक नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व सभापति गणेश गीते,
दोनों ने ही उम्मीदवारी के लिए पर्चा खरीदा है। इसके अलावा भाजपा की ओर से बापू पिंगले ने भी फॉर्म लिया है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा जिले के हिंगनघाट में एमडी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार; 4.71 लाख का माल जब्त

नासिक में कुंभमेले के विकास कार्यों के बीच यातायात संकट; सड़क पर बेतरतीब ऑटो खड़े करने वाले 5 चालकों पर केस

चौराकुंड में वन कर्मचारियों पर पथराव, 11 वन्यजीवों की संदिग्ध मौत के बाद बढ़ा तनाव

गड़चिरोली में दर्दनाक घटना, गुरुपल्ली गांव में युवक ने घर में लगाई फांसी, क्षेत्र में शोक की लहर

पूर्व नगरसेवक गणेश गीते ने कल ही अपना नामांकन दाखिल कर इस सीट पर सीधा दावा ठोक दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, मुझे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और मेरे नेता गिरीश महाजन ने इस सीट के लिए शब्द दिया था, इसीलिए मैंने नामांकन भरा है। गीते के इस दावे ने पार्टी आलाकमान की सिरदर्दी बढ़ा दी है, क्योंकि निलेश बोरा भी क्षेत्र के एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

आघाड़ी की एंट्री से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

एक तरफ जहां महायुति की अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, दूसरी तरफ महाविकास आघाड़ी की ओर से शिवसेना (उबाठा) ने भी इस चुनाव में आक्रामक एंट्री कर ली है। ठाकरे गुट के कद्दावर नेता वसंत गीते ने भी इस सीट के लिए नामांकन फॉर्म लिया है, जिससे नासिक का यह चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढे़ं:- नासिक में ऑटो चालकों और एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी, ₹30 प्रति किमी किराया वसूलने से जनता में भारी आक्रोश

फिलहाल नासिक सीट को लेकर महायुति के शीर्ष नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी है। हालांकि, कोई ठोस नतीजा न निकलने के कारण राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या नासिक में महायुति के बीच फ्रेंडली फाइट देखने को मिलेगा। अब सभी की निगाहें वरिष्ठ नेताओं के अंतिम फैसले पर टिकी है।

Mlc election mahayuti rift bjp shiv sena nominations nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 10:10 AM

Topics:  

  • Election
  • Maharashtra News
  • Mahayuti
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.