-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Auto Rickshaw Nashik Overcharging Ola Uber Fare Hike Public Anger
नासिक में ऑटो चालकों और एग्रीगेटर कंपनियों की मनमानी, ₹30 प्रति किमी किराया वसूलने से जनता में भारी आक्रोश
- Written By: रूपम सिंह
Nashik Auto Rickshaw: नासिक में ईंधन की आड़ में ऑटो चालकों द्वारा ₹30/किमी का मनमाना किराया वसूलने और ओला-ऊबर की मनमानी से जनता परेशान है। यातायात विभाग की निष्क्रियता से रोष बढ़ रहा है।

नासिक ऑटो चालक ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Auto Rickshaw Fare Hike Controversy: नासिक शहर में ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने और प्रति किलोमीटर के लिए मोटी रकम ऐंठने को लेकर नासिक वासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को ढाल बनाकर ऑटो चालकों और निजी एग्रीगेटर कंपनियों ने आम नागरिकों का सफर दूभर कर दिया है।
ऑटो चालकों द्वारा न्यूनतम किराया 30 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, जो सीधा यात्रियों से लूट जैसा है। आश्चर्य की बात यह है कि यातायात विभाग इस खुली लूट पर मूकदर्शक बना बैठा है, जिससे नागरिकों में प्रशासन के खिलाफ तीव्र नाराजगी है। ईंधन के दामों का बहाना सिर्फ एक छलावा।
हालिया आंकड़ों के अनुसार, नासिक में रविवार को पेट्रोल 112.44 प्रति लीटर और सीएनजी 93.65 रुपये प्रति किलो के स्तर पर है। वहीं, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 916.50 (यानी लगभग 64.54 प्रति किलो) है। ईंधन के इन दामों को आधार बनाकर ऑटो संगठन किराए में बढ़ोतरी को सही ठहरा रहे हैं। लेकिन अगर ऑटो रिक्शा के माइलेज के गणित को समझें, तो यह बहाना पूरी तरह खोखला साबित होता है।
सम्बंधित ख़बरें
एक हादसा, दो फैसले: मदद में भी नासिक मनपा का भेदभाव! एक को 10 लाख, दूसरे को अब भी है इंतजार
बुजुर्ग को घायल कर मोबाइल लूटने वाला सराईत अपराधी गिरफ्तार, नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की बड़ी कार्रवाई
नासिक के विद्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कापसे फाउंडेशन में सीखी पैठणी निर्माण की कला
सोलर ईवी चार्जिंग स्टेशन से बदलेगी नासिक की सूरत; पर्यावरण संरक्षण के साथ युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका
नासिक की सड़कों पर दौड़ने वाले पेट्रोल ऑटो रिक्शा का औसत माइलेज 25 से 30 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं सीएनजी पर चलने वाले ऑटो का माइलेज 35 से 40 किलोमीटर प्रति किलो तक आता है।
एक लीटर में 30 KM दौड़ता है रिक्शा
नागरिकों का सीधा और तार्किक सवाल है कि यदि कोई नासिक ऑटो सीएनजी या पेट्रोल पर एक लीटर प्रति किलो में न्यूनतम 30 किलोमीटर भी चलता है, तो उसकी वास्तविक ईंधन लागत 3 से 4 रुपये प्रति किलोमीटर के आसपास आती है। ऐसे में ऑटो चालकों द्वारा न्यूनतम किराया ही 30 रुपये प्रति किलोमीटर मांगना सरासर अन्याय और खुली लूट है।
ओला, ऊबर और रैपिडो भी नहीं दे रहे यात्रियों को राहत
स्थानीय ऑटो चालकों की दादागिरी से परेशान होकर जब लोग निजी एग्रीगेटर कंपनियों जैसे ओला, ऊबर और रैपिडो का रुख करते हैं, तो वहां स्थिति और भी बदतर मिलती है। इन ऐप-आधारित कंपनियों के किराए सामान्य ऑटो से भी कहीं अधिक है।
पीक आवर्स में सर्ज प्राइजिंग के नाम पर ये कंपनियां मनमाना किराया वसूल रही है, जिससे मध्यमवर्गीय और नौकरी पेशा नागरिकों का मासिक बजट पूरी तरह चरमरा गया है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ऑटो चालकों के विभिन्न संगठन इस अवैध वसूली को रोकने के बजाय उन्हें गैर-कानूनी समर्थन दे रहे हैं। यात्रियों से बदसलूकी और मीटर से चलने से इनकार करना अब नासिक में आम बात हो गई है। इस पूरे मामले में सबसे निराशाजनक भूमिका शहर के यातायात विभाग की रही है।
नासिक वासियों की प्रमुख मांगें
नियमों के उल्लंघन और ओवरचार्जिंग की लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या जमीनी स्तर पर चेकिंग अभियान नहीं चलाया जा रहा है। प्रति किलोमीटर टैरिफ तय हो यातायात विभाग तुरंत हस्तक्षेप करे और शहर के भीतर प्रति किलोमीटर के हिसाब से एक सख्त और पारदर्शी टैरिफ कार्ड लागू करे।
मीटर अनिवार्य हो
नासिक शहर के हर कोने में मीटर प्रमाणिकता की जांच हो और बिना मीटर या मनमाने किराए पर चलने वाले ऑटो पर भारी जुर्माना लगाया जाए, ऑनलाइन एग्रीगेटर्स पर लगाम ओला, ऊबर जैसी निजी कंपनियों के किराए के लिए भी प्रशासन एक अधिकतम सीमा (क्रेप प्राइस) तय करे। बढ़ती महंगाई के इस दौर में सार्वजनिक परिवहन आम आदमी की जीवनरेखा है। यदि यातायात विभाग ने जल्द ही ऑटो चालकों की इस मनमानी और संगठनों की दादागिरी पर नकेल नहीं कसी, तो नागरिकों का यह आक्रोश जल्द ही सड़कों पर बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है।
Auto rickshaw nashik overcharging ola uber fare hike public anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष की होगी पुराने मित्र से मुलाकात, मकर को मिलेगा व्यापार में लाभ, पढ़ें सोमवार का राशिफल
Jul 20, 2026 | 12:05 AMसोमनाथ यात्रा: कल 20 तारीख को रवाना होंगे 1100 श्रद्धालु, CM सम्राट चौधरी करेंगे विशेष यात्रा का शुभारंभ
Jul 19, 2026 | 11:13 PM‘विदेश में पार्ट-टाइम नौकरी को करियर मत बना लेना’, भारतीय महिला की सलाह वायरल; बोलीं- कंफर्ट जोन सबसे बड़ा जाल
Jul 19, 2026 | 11:09 PMमहाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
Jul 19, 2026 | 11:03 PM‘एफिल टॉवर पहुंचते-पहुंचते मिट्टी से सन गए…’ महिला का ईमानदार रिव्यू वायरल, भीड़, बदबू को लेकर कही ये बात
Jul 19, 2026 | 10:57 PMसोनम वांगचुक का मेडिकल बुलेटिन जारी, ब्लड पैरामीटर में हल्का सुधार; मेडिकल टीम रख रही लगातार निगरानी
Jul 19, 2026 | 10:53 PMLock Upp 2 Eviction: ‘लॉक अप 2’ से खत्म हुआ योगेश रावत का सफर, धीरज धूपर के एक वोट ने बदल दी पूरी बाजी
Jul 19, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM














