मिडिल क्लास परिवारों का पूरा होगा सपना, अब नासिक में होगा घर अपना
हर मिडिल क्लास फैमिली के लिए खुद का घर होना किसी सपने से कम नहीं होता है। इसी सपने को पूरा करने के लिए म्हाडा ने नासिक में हाउसिंग योजना के एप्लीकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
म्हाडा (सोर्स सोशल मीडिया)
Nashik News In Hindi: अपना खुद का घर होने का सपना नासिक के हजारों परिवारों के लिए जल्द ही हकीकत बन सकता है। म्हाडा के नासिक डिविजनल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 20 प्रतिशत समावेशी हाउसिंग योजना के तहत शहर के कई प्रमुख हिस्सों में कुल 478 किफायती घर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए हैं। यह फैसला मध्यम वर्ग और सामान्य आय वाले परिवारों को शहर में कम कीमत पर घर दिलाने के मकसद से लिया गया है।
आवेदन की प्रक्रिया हुई शुरू
म्हाडा के उपाध्यक्ष संजीव जायसवाल ने गुरुवार (4 सितंबर) को इन घरों के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जो इसे पारदर्शी और सुविधाजनक बनाती है। इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें।
कितनी है घरों की कीमत ?
ये घर बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 18 लाख 50 हजार रुपये से शुरू होकर 27 लाख रुपये तक है। इस कीमत में शहर के भीतर घर मिलना, खासकर कम आय वाले परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। ये घर नासिक शहर के कई प्रमुख और विकसित इलाकों में स्थित हैं, जो एक बेहतर जीवनशैली प्रदान करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
नागपुर MRO में गतिविधियों पर ब्रेक: हड़ताल के बाद सीमित हुआ कामकाज, एयर इंडिया ने नए विमानों का मेंटेनेंस रोका
ये भी पढ़ें :- पारधी समुदाय की मांगों को मिली मंजूरी, पालकमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
- इस लॉटरी में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। म्हाडा ने आवेदकों से आग्रह किया है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट https://housing.mhada.gov।in पर ही आवेदन करें और किसी भी प्रॉपर्टी एजेंट या सलाहकार के झांसे में न आए।
- ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन शुरू: 4 सितंबर 2025, दोपहर 1.00 बजे से ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर 2025, रात 11।59 बजे तक, ऑनलाइन अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर 2025, रात 11.59 बजे तक।
- आरटीजीएस/एनईएफटी द्वारा अनामत राशि जमा करने की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर 2025, बैंक के कार्य समय तक। स्वीकृत आवेदनों की अंतिम सूची जारी होने की तिथि: 17 अक्टूबर 2025, दोपहर 12.00 बजे।
- लॉटरी की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द ही वेबसाइट पर की जाएगी। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए म्हाडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पुस्तिका देख सकते हैं।
