चुनाव के बीच मनोज जरांगे का नासिक दौरा, दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर, मराठा आरक्षण बना बड़ा मुद्दा
Maratha Reservation: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल 1 जनवरी को नासिक दौरे पर रहेंगे। मनपा चुनाव के बीच उनका दौरा और बयान सभी राजनीतिक दलों के लिए अहम माने जा रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
Updated On:
Dec 30, 2025 | 12:48 PM
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Municipal Election: नासिक मराठा आरक्षण के लिए राज्यव्यापी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मनोज जरांगे पाटिल 1 जनवरी को नासिक जिले के दौरे पर रहेंगे, वर्तमान में नासिक महानगरपालिका चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म है, ऐसे में जरांगे पाटिल का यह दौरा और उनके द्वारा दिए जाने वाले बयान राजनीतिक गलियारों में विशेष महत्व रख रहे हैं।
जरांगे पाटिल ने लगातार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, इसलिए चुनावी सरगर्मी के बीच उनके इस – दौरे पर सभी दलों की नजरें टिकी हैं।
नासिक: चुनावी माहौल में बढ़ी सरगर्मी
- छावा भारत क्रांति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विलास पांगारकर ने बताया कि मनोज जरांगे पाटिल सिन्नर तहसील के पांगरी स्थित हरि बाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होंगे।
- इस सम्मेलन के दौरान ’21वीं सदी में भारत की भविष्य की दिशा’ पर गंभीर चर्चा की जाएगी, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज राष्ट्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- महानगरपालिका चुनाव के प्रचार अभियान के बीच जरांगे पाटिल का दौरा राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-नासिक मनपा चुनाव: महाविकास आघाड़ी में सीटों पर अब भी फंसा पेंच, गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार
सम्बंधित ख़बरें
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
मुंबई के 79 पार्षदों की कुर्सी खतरे में? चुनाव को अदालत में चुनौती, RTI के इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
नाफेड की चना खरीद अवधि बढ़ाई जाए, सांसद काले ने पालकमंत्री बावनकुले से की मांग
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
- मराठा समाज के भीतर उनकी पकड़ को देखते हुए उम्मीदवार और राजनीतिक दल इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि वे आरक्षण और चुनाव को लेकर क्या भूमिका अपनाते हैं।
- इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य समन्वयक विजय काकडे पाटिल, उत्तम मांढरे, राजेंद्र सोनवणे और नितिन पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी सक्रियता से जुटे हुए है। समाज के विभिन्न वर्गों से इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।
Manoj jarange patil nashik visit maratha reservation municipal election impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 30, 2025 | 12:44 PM
