मालेगांव में गौवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 गौवंशों को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार
Malgaon News: मालेगांव में गौवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात गौवंशों को मुक्त किया, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कार्रवाई जारी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Malegaon News: मालेगांव में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्त मोहीम के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई. कॅम्प पुलिस थाना क्षेत्र के कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर से कत्ल के लिए ले जाए जा रहे सात गौवंशों को पुलिस ने मुक्त कराया. इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस के अनुसार, आसिफ अकबर शेख, सईद इकबाल खान उर्फ सईद आतड़ी और साजिद कुरैशी (सभी निवासी मालेगांव) ये तीनों आरोपी गौवंशों को अवैध रूप से कत्ल के इरादे से ले जा रहे थे. सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने छापा मारकर सात गौवंशों को बचाया और आसिफ अकबर शेख को हिरासत में लिया. अन्य दो आरोपी फरार हैं.
तीनों के खिलाफ कॅम्प पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई नाशिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक बाळासाहेब पाटील के मार्गदर्शन में, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक रवींद्र मगर के आदेशानुसार और पुलिस उपनिरीक्षक दत्ता कांबिरे के नेतृत्व में की गई.
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
यह भी पढ़ें- Reels के पागलपन ने ली जान, ट्रेन के सामने खतरनाक वीडियो बनाते समय कटकर युवक की मौत
इस मोहिम में पुलिस हवलदार श्याम पवार, सचिन वराडे, सुभाष चोपड़ा, नरेंद्र कोळी, संदीप राठोड़, योगेश कोली, विशाल गोसावी और शरद मोगल का विशेष योगदान रहा. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
