Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भागलपुर में खाकी बनी फरिश्ता! 38 सेकंड में दरोगा जी ने बचा ली दो जिंदगियां; वीडियो देख भर आएंगी आंखें

Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर तैनात बिहार पुलिस के 'डायल 112' के जवानों ने एक महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बचाकर बहादुरी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Feb 04, 2026 | 10:11 PM

Follow Us

Bihar Woman Suicide Viral Video: बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर तैनात बिहार पुलिस के ‘डायल 112’ के जवानों ने एक महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बचाकर बहादुरी और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। मामला उस समय का है जब एक हताश महिला अपनी गोद में बच्चे को लिए गंगा नदी में छलांग लगाने के इरादे से रेलिंग के पास पहुंच गई थी। वह जोर-जोर से रो रही थी और आत्मघाती कदम उठाने ही वाली थी कि तभी सब इंस्पेक्टर सिकंदर पासवान की नजर उस पर पड़ गई। महज 38 सेकंड के भीतर, सिकंदर पासवान ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए महिला को बातों में उलझाया और बड़े ही प्यार व विनती भरे लहजे में उसे समझाया कि “लड़ना सीखिए, जान देने से कुछ नहीं मिलता। वीडियो में दरोगा जी का मानवीय चेहरा साफ दिखाई देता है, जहां वे एक भाई और बेटे की तरह महिला को ढांढस बंधाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग खाकी वर्दी के इस फरिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना न केवल पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को दर्शाती है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक प्रताड़ना और अकेलेपन जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सवाल खड़े करती है।

Close

Follow Us:

Bihar bhagalpur police officer saved two lives in video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 10:11 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Latest News
  • Suicide

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.