Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, मालेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Malegaon Police: मालेगांव तहसील पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर छापा मारकर 10 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ दो परराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच जारी है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 30, 2025 | 09:31 PM

10 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, मालेगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Follow Us
Follow Us:

Malegaon News: नाशिक ग्रामीण पुलिस की सतर्कता से नकली नोटों के बडे रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. मालेगांव तहसील पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर छापा मारकर दो परराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 लाख रुपये मूल्य की नकली चलनी नोटें बरामद कीं.

नाशिक ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल के आदेशानुसार, जिले में अवैध धंधों का समूल उच्चाटन, संगठित अपराधों पर अंकुश तथा राज्य व राष्ट्रीय राजमार्गों पर हो रही अवैध तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मालेगांव तालुका पुलिस ने यह उल्लेखनीय कार्रवाई की. 29 अक्टूबर को मालेगांव तहसील पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ परराज्यीय व्यक्ति नकली चलनी नोटें लेकर बिक्री के उद्देश्य से मुंबई-आगरा हाईवे पर आने वाले हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस ने ए-वन सागर होटल के सामने जाल बिछाया और नाजिर अक्रम मोहम्मद अय्यूब अंसारी (34), निवासी मोमिनपुरा, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश मोहम्मद जुबैर मोहम्मद अशरफ अंसारी (33), निवासी हरीरपुरा, वार्ड 31, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश इन दो संदिग्धों को पकडा. जांच के दौरान दोनों के पास से 500 रुपये मूल्य के 2000 के नकली नोट (कुल 10 लाख रुपये), दो मोबाइल हैंडसेट और IMPEX कंपनी का एक चॉकलेट रंग का बैग कुल 10 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया. नोटों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे पूरी तरह से नकली हैं.

सम्बंधित ख़बरें

माफी देने की जरूरत नहीं, PM खुद मांगें माफी…राहुल गांधी ने बोला हमला, NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात

LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें- नाशिक में प्याज किसानों पर दोहरी मार! भारी बारिश से पौधे नष्ट, उत्पादन घटने का अनुमान

न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. पुलिस यह जांच कर रही है कि नकली नोट वे कहां से लाए और किन लोगों को बेचने वाले थे. इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक प्रीतम चौधरी, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रीति सावंजी, पोउनि तुषार भदाणे, पोहवा अमोल शिंदे, पोहवा प्रकाश बनकर, पोकॉ गणेश जाधव और मोरे ने किया.

Malegaon fake currency 10 lakh two accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2025 | 09:31 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Malegaon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.