Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की। हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 31, 2026 | 09:56 PM

कुलगाम में आतंकी हमला (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Jammu Kashmir Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले में शुक्रवार शाम आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, यह हमला केल्लाम इलाके में हुआ, जहां आतंकियों ने दोनों मजदूरों पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद दोनों को स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC), अनंतनाग रेफर किया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास

PoK भारत का अभिन्न हिस्सा! सरहद पार तनाव के बीच MEA ने अमेरिकी मीडिया को फटकारा, सही नाम इस्तेमाल करने की अपील

सऊदी ने तैयार किया इस्लामिक NATO…पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश बने सदस्य, ओमान और UAE ने क्यों बनाई दूरी?

आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन

हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

फिलहाल मृतक और घायल मजदूर की पहचान तथा हमले के पीछे शामिल आतंकियों के संगठन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं।

यह भी पढ़ें- PoK में पाकिस्तान के कत्ल-ए-आम पर भड़का भारत, कहा- जिसे भारत के खिलाफ बनाया हथियार, वही बने चुनौती

कुछ दिन पहले मिला था हथियारों का जखीरा

बता दें कि हाल ही में सुरक्षाबलों को एक दूर-दराज इलाके में ठिकाना मिला था। वहां इस्तेमाल के लिए तैयार आईईडी, कपड़े और खाने-पीने का सामान सेना ने बरामद किया था। वहीं, थानामंडी इलाके में एक संयुक्त अभियान के दौरान भी सुरक्षाबलों ने अंडरग्राउंड ठिकाने से 10 अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), गोला-बारूद का एक क्षतिग्रस्त बक्सा और मेडिकल का सामान बरामद किया था। साथ ही 23 मई को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान गुफाओं और घनी झाड़ियों में छिपाकर रखे गए ऑटोमैटिक हथियार, एके-47 राइफलें, पिस्तौल और कई किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भारी मात्रा में मिली थी।

Kulgam terror attack non local labourers one killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 09:31 PM

Topics:  

  • Jammu Kashmir
  • Latest News
  • Terrorist Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.