Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

माफी देने की जरूरत नहीं, PM खुद मांगें माफी…राहुल गांधी ने बोला हमला, NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों को नहीं, प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Aug 01, 2026 | 06:46 PM

राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक पीड़ितों से की मुलाकात (Image- X/@rahulgandhi)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi on Education System: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए परीक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि देश के छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

हर युवा की मौत के पीछे एक टूटता हुआ परिवार

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हर ऐसी घटना के पीछे एक ऐसा परिवार होता है, जिसका दर्द कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और वर्षों की मेहनत के एक झटके में खत्म हो जाने से देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अपने बच्चों को खोने वाले माता-पिता के आंसू, उनका बिलखना – इससे बड़ा कोई दुःख नहीं होता। ये एक ग़म उनके साथ हमेशा जिंदा रहेगा – और साथ ही रह जाते हैं इस टूटी और भ्रष्ट education system के बारे में कई सवाल। पेपर लीक | रद्द परीक्षाएं | सालों की तैयारी एक पल में बर्बाद – हमारे… https://t.co/vBNOyxJKSu — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 1, 2026

सम्बंधित ख़बरें

संसद में साधु बनकर की चोरी…राम मंदिर पर ड्रामा करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली से लखनऊ तक FIR दर्ज!

LPG, ट्रेन टिकट से लेकर क्रेडिट कार्ड तक…1 अगस्त से बदल जाएंगे 5 बड़े नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप

सिस्टम ही छात्रों के साथ ईमानदार नहीं

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों से ईमानदारी से मेहनत करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन जिस व्यवस्था में वे परीक्षा देते हैं, वही उनके साथ ईमानदार नहीं है। राहुल गांधी के अनुसार, लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों के विश्वास को प्रभावित किया है।

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने न तो उन माता-पिता से मुलाकात की है, जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है और न ही उन छात्रों से, जिनका भविष्य पेपर लीक की घटनाओं से प्रभावित हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के छात्रों को प्रधानमंत्री की ओर से माफी मिलने की जरूरत नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक और बार-बार परीक्षाएं रद्द होने जैसी घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता नहीं हैं, बल्कि ये लाखों छात्रों की मेहनत, समय और सपनों पर सीधा असर डालती हैं। राहुल ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Rahul gandhi meets neet paper leak victim families targets pm modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 06:44 PM

Topics:  

  • Latest News
  • NEET Paper Leak
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.