जूडो में पहले गोल्ड के लिए करना पड़ा 92 साल इंतजार, 30 मिनट के भीतर मिला दूसरा…अस्मिता और हर्ष ने रचा इतिहास
Judo Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा जूडो फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले अस्मिता डे ने भी गोल्ड दिलाया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अस्मिता और हर्ष (Image- Social Media)
Commonwealth Games 2026 Judo Gold Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल को जूडो में बड़ी सफलता मिली है। अस्मिता डे के जूडो में स्वर्ण पदक जीतने के कुछ ही समय बाद हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीत लिया। शुक्रवार को पुरुषों के 60 किग्रा जूडो फाइनल में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
23 साल के सिंह को शुरुआत में कैट्ज से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन, उन्होंने 41 सेकंड बाकी रहते हुए जबरदस्त हमला किया। हर्ष ने एक शानदार वाजा-अरी—जूडो में दूसरी सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया, और फिर चार मिनट के बाकी मुकाबले में मजबूती से बचाव करते हुए यादगार जीत हासिल की। इससे पहले अस्मिता डे ने स्वर्ण पदक जीता था और कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
अस्मिता डे ने खत्म किया 92 साल का सूखा
अस्मिता डे ने शुक्रवार को महिलाओं की 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में अस्मिता डे ने कनाडा की हेइडी क्वैच को हराकर स्वर्ण पदक जीता। रोमांचक और कड़े मुकाबले में डे ने क्वैच को 2-1 से हराया। डे ने आखिरी स्टेज पर अपना धैर्य बनाए रखते हुए अपने कॉमनवेल्थ गेम्स कैंपेन की सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारतीय जूडोका ने बेहतरीन रणनीतिक कौशल और रक्षात्मक अनुशासन दिखाते हुए जीत हासिल की।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, कुलगाम में मजदूरों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हड़कंप
CWG 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जूडो में भारत को दिलाया पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड, जानें उनकी पूरी कहानी
सऊदी ने तैयार किया इस्लामिक NATO…पाकिस्तान समेत 14 मुस्लिम देश बने सदस्य, ओमान और UAE ने क्यों बनाई दूरी?
Bangladesh Violence Report 2026: बांग्लादेश में 3 महीनों में 74 लोगों की हत्या, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह ने किया कमाल
अस्मिता डे के बाद हर्ष सिंह का स्वर्ण पदक वैश्विक स्तर पर भारत के इस खेल में बढ़ते दबदबे को दिखाता है। अस्मिता और हर्ष के बाद भी जूडो में भारत को और पदक आने की उम्मीद है। यामिनी मौर्या ने महिलाओं की 57 किग्रा भार वर्ग में दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेयटेनबैक को इप्पोन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। उनसे भी देश को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। फाइनल में यामिनी का मुकाबला इंग्लैंड की एसेलिया टोपराक से होना है।
यह भी पढ़ें- भारत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीता
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन
अस्मिता डे और हर्ष के स्वर्ण पदक के साथ भारत का प्रदर्शन और मजबूत हुआ है। अब तक भारतीय दल ने 5 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 19 पदक अपने नाम किए हैं। पदक तालिका में भारत फिलहाल 8वें स्थान पर बना हुआ है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
