मालेगांव में 500 रुपये की नकली नोटों का भंडाफोड़, संभाजीनगर से मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Fake Currency News: मालेगांव में 500 रुपये की नकली नोट बाजार में उतारने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। संभाजीनगर से मास्टरमाइंड संतोष केलसकर को गिरफ्तार कर 1.92 लाख की जाली मुद्रा जब्त की।
- Written By: अपूर्वा नायक
मालेगांव नकली 500 रुपये के नोट रैकेट (सौ. सोशल मीडिया )
Malegaon Fake 500 Rupee Note Racket: मालेगांव शहर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में 500 रुपये की नकली नोटें बाजार में उतारने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
नाशिक जिला ग्रामीण पुलिस ने संभाजीनगर से इस पूरे रैकेट के मुख्य सूत्रधार को उसके सहयोगियों के साथ बेड़ियों में जकड़ लिया है। आरोपियों के पास से नोट छापने के आधुनिक उपकरण और भारी मात्रा में जाली मुद्रा बरामद की गई है।
बैंक में जमा करते समय पकड़ी गई चोरी
इस मामले का खुलासा 23 जनवरी 2026 को हुआ। मालेगांव के सटाणा नाका स्थित एचडीएफसी बैंक में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट गणेश खरे 89 हजार रुपये जमा करने गया था। बैंक के असिस्टेंट मैनेजर मोहन मुसले को जमा की गई रकम में से 500 रुपये की 100 नोटें (कुल 50 हजार रुपये) नकली होने का संदेह हुआ। मुसले की शिकायत पर छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: पानी भरी बाल्टी में डूबने से 1 साल की मासूम हिंदवी की दर्दनाक मौत
नासिक में 7/12 उतारे में नाम चढ़ाने के लिए 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, गाड़ी से फेंके पैसे
नासिक के मनमाड, देवला और पेठ निकाय उपचुनाव के लिए 20 जून को मतदान, चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने की समीक्षा
नासिक में ‘पीएम-जन मन’ और ‘धरती आबा अभियान’ की शुरुआत, रामवाडी शिविर में पहुंचे सीधे जनता के द्वार अधिकारी
कड़ी से कड़ी जोड़कर मास्टरमाइंड तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने जब एजेंट गणेश खरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो जांच की आंच संभाजीनगर तक जा पहुंची। पूछताछ में पता चला कि यह रकम ट्रैक्टर कर्ज की किस्त के रूप में कई हाथों से होकर बैंक तक पहुंची थी। पुलिस ने क्रमवार तरीके से अजय राठौड़, करण राठौड़ और बंसीलाल यादव को पकड़ा। इसके बाद रेहान खान, समीर खान, गोल्डन कुरैशी, अजिन्य जाधव और शुभम थोरात के नाम सामने आए। इन सभी ने कबूल किया कि इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना संभाजीनगर का संतोष केलसकर है।
ग्राफिक डिजाइनर के काले कारनामे
मुख्य आरोपी संतोष केलसकर पेशे से ग्राफिक डिजाइनर है। उसने संभाजीनगर में ‘विनायक ग्राफिक्स’ नाम से दुकान खोल रखी थी, जिसकी आड़ में वह नकली नोट छापता था। पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारकर 1 लाख 36 हजार 700 रुपये मूल्य का हाई-टेक सामान जब्त किया है। इसमें उन्नत कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, 85 जीएसएम पेपर, प्रिंटिंग इंक और कटर शामिल हैं। अब तक पुलिस 500 रुपये की कुल 385 नकली नोटें (1) लाख 92 हजार 500 रुपये) बरामद कर चुकी है।
ये भी पढ़ें :- नाशिक कुंभ 2026: त्र्यंबकेश्वर में बनेगा 2 किमी लंबा नया अमृत स्नान घाट, 12 करोड़ श्रद्धालुओं की तैयारी
पुलिस की बड़ी कामयाबी
जब्ती: 1.92 लाख के नकली नोट और छपाई का आधुनिक सामान, गिरफ्तारीः मास्टरमाइंड संतोष केलसकर सहित पूरी चेन के सदस्य, टीमः एसपी बाळासाहेब पाटिल और एएसपी तेगबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन में टीम ने की कार्रवाई, जांच पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बाजार में ऐसी और कितनी नकली नोटें खपाई जा चुकी हैं।
