महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार को मिला ‘ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026’ अवार्ड, नई दिल्ली में हुए सम्मानित
Rajendra Pawar Mahavitaran: महावितरण के मानव संसाधन निदेशक राजेंद्र पवार को नई दिल्ली में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित 'ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- Written By: रूपम सिंह
महावितरण के निदेशक राजेंद्र पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Global HR Leader of the Year 2026 Rajendra Pawar Mahavitaran: नासिक ऊर्जा व ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन द्वारा महावितरण के निदेशक (मानव संसाधन) राजेंद्र पवार को विद्युत क्षेत्र में मानव संसाधन के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए ‘ग्लोबल एचआर लीडर ऑफ द ईयर-2026’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘जीईईएफ’ द्वारा नई दिल्ली में ‘वैश्विक ऊर्जा नेतृत्व परिषद-2026’ का आयोजन किया गया था, जिसमें स्वच्छ और हरित ऊर्जा तकनीक के प्रसार के लिए विभिन्न वैश्विक विशेषज्ञ शामिल हुए थे, वहां मुख्य रूप से ‘विकसित भारत और ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर गहन विचार-मंथन किया गया।
महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र के मार्गदर्शन में निदेशक (मानव संसाधन) राजेंद्र पवार ने कंपनी के 86 हजार कर्मचारियों और सवा तीन करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को केंद्र में रखकर कई महत्वपूर्ण नीतियां लागू की।
कौशल विकास प्रशिक्षण पर दिया जोर
उन्होंने विद्युत सुरक्षा से जुड़े अभियानों में विश्व रिकॉर्ड स्तर पर जन भागीदारी सुनिश्चित की। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण व प्रोत्साहन नीति, कर्मचारी संगठनों के साथ सकारात्मक संवाद, आधुनिक कौशल विकास प्रशिक्षण, मानव संसाधन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का उपयोग, महिला कर्मचारियों का सम्मान व सशक्तिकरण, और कर्मचारियों को हरित ऊर्जा के प्रति प्रोत्साहित करने जैसे कई क्रांतिकारी एवं कर्मचारी-हितैषी कदम उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में बारिश का कहर: मोशी डिपो हादसे में रेस्क्यू जारी, सातारा में करंट से 5 मौतें, नासिक-वसई में बाढ़
नागपुर एयरपोर्ट का बदलेगा पूरा चेहरा, GMR पहले चरण में खर्च करेगा 300 करोड़
BRICS सम्मेलन से पहले नागपुर में ‘ब्यूटीफिकेशन’ की दौड़, मेट्रो पिलरों की बारिश में धुलाई
Maharashtra Weather: आज कोंकण और पुणे में भारी बारिश का अलर्ट; घर से निकलने से पहले जानें अपने जिले का हाल
ये भी पढ़ें :- छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट
राजेंद्र पवार द्वारा किए गए इन सभी कार्यों और उनके नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन करने के बाद ‘जीईईएफ’ की चयन समिति द्वारा इस वैश्विक पुरस्कार की घोषणा की गई।
समारोह में रशियन फेडरेशन के उपायुक्त डॉ. एवगेनी ग्रिव्हा, आइसलैंड के राजदूत बेनेडिक्ट होस्कुल्डसन और नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. विजय कुमार सारस्वत के गरिमामयी हाथों राजेंद्र पवार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए महावितरण परिवार और उद्योग जगत की ओर से उन्हें बधाइयां मिल रही है।
