नासिक मनपा स्कूलों में हाउस सिस्टम लागू, बच्चों में नेतृत्व व अनुशासन पर जोर; मनपा स्कूल में नई पहल
Nashik Municipal Schools: नासिक मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर हाउस सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Nashik Education Reform: नासिक विद्यार्थियों में टीम भावना, नेतृत्व गुण और अनुशासन विकसित करने के लिए नासिक महानगरपालिका के स्कूलों में अब निजी अंग्रेजी स्कूलों की तर्ज पर ‘क्लब हाउस’ (हाउस सिस्टम) संकल्पना लागू की जाएगी।
नासिक नगर निगम के शिक्षा विभाग की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. मिता चौधरी ने जानकारी दी कि इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में विशेष प्रावधान किया जाएगा।
निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों (जैसे साहस, शांति, एकता) में विभाजित किया जाता है, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों के सामाजिक कौशल निखारे जाते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य बच्चों में बंधुत्व, अनुशासन और ईमानदारी की भावना पैदा करना है।
सम्बंधित ख़बरें
बायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
मतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
ईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
संभाजीनगर मनपा की स्थायी समिति बैठक में जल संकट पर महासंग्राम, 15-20 दिन में एक बार पानी, तो कर वसूली क्यों?
विशेष गणवेश के लिए बजट में प्रावधान
भाषा कौशल के लिए ‘इंग्लिश क्लब’, निर्णय क्षमता के लिए ‘स्पोर्ट्स क्लब, सृजनात्मकता के लिए ‘आर्ट क्लब’ और पर्यावरण जागरूकता के लिए ‘इको हेरिटेज वलय’ बनाए जाएंगे डॉ. मिता चौधरी ने बताया कि मनपा स्कूलों के छात्रों को इस संकल्पना के तहत रेड, ग्रीन और येलों हाउस में बांटा जाएगा।
इन विशेष समूहों के लिए छात्रों को मुख्य गणवेश (यूनिफॉर्म) के अलावा ‘क्लब हाउस यूनिफॉर्म’ भी मुफ्त उपलब्ध कराए जाएंगे, आगामी आर्थिक बजट में इस नए ड्रेस कोड के लिए अलग से राशि आवंटित की जाएगी, प्रत्येक हाउस का नेतृत्व शिक्षकों के साथ-साथ छात्र कैप्टन करेंगे, जिससे उनमें जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।
मनपा स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर लाना
नगर निगम के शिक्षा विभाग ने आगामी बजट के लिए 171 करोड़ रुपये के फंड की मांग का प्रस्ताव आयुक्त को भेजने की तैयारी की है। इस भारी-भरकम राशि से शहर के चार प्रमुख स्थानों पर नई स्कूल इमारतों का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-75 करोड़ बकाया: नासिक में 150 नल कनेक्शन कटेंगे, कुंभ से पहले टैक्स वसूली; मनपा का अल्टीमेटम
इसके अलावा, 18 पुरानी स्कूल इमारतों की मरम्मत, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना और अंशकालिक कर्मचारियों के वेतन के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है। प्रशासन का लक्ष्य मनपा स्कूलों के बुनियादी ढांचे को निजी स्कूलों के बराबर लाना है।।
शिक्षा विभाग की मुख्य योजनाएं
नया प्रोजेक्टः क्लब हाउस (हाउस सिस्टम) की शुरुआत। इंफ्रास्ट्रक्चरः 4 नई स्कूल इमारतों का निर्माण और 18 की मरम्मत। मुफ्त सुविधाः छात्रों को दो तरह के गणवेश (मुख्य और हाउस यूनिफॉर्म) मिलेंगे। बजट मांगः कुल 171 करोड़ रुपये का प्रस्ताव।
