-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Nashik Road Memu Train Extension Amravati Station Timetable
अब अमरावती स्टेशन से चलेगी नासिक रोड मेमू! बडनेरा जाने की झंझट खत्म, समय सारणी में हुआ बदलाव
Amravati Railway News: अमरावती के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर! बडनेरा-नाशिक रोड मेमू अब अमरावती मॉडल स्टेशन से चलेगी सुबह 9:30 बजे रवाना होने वाली इस ट्रेन से शेगांव भक्तों को बड़ी सुविधा मिलेगी

Amravati Nashik Road MEMU Train News: अमरावती रेलवे स्टेशन से रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही बडनेरा–नाशिक रोड मेमू ट्रेन अब अमरावती मॉडल रेलवे स्टेशन से ही अपनी यात्रा शुरू करेगी। इसके बाद इस ट्रेन को अमरावती-नाशिक रोड मेमू के नाम से जाना जाएगा।
अब तक यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने के लिए बडनेरा रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह सुविधा सीधे शहर के भीतर उपलब्ध होगी। अमरावती स्टेशन से ट्रेन के सुबह 9:30 से 9:40 बजे के बीच रवाना होने की संभावना है, जबकि बडनेरा से यह अपने निर्धारित समय सुबह 10:05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
शेगांव जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा
अमरावती से शेगांव जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है। खासकर गुरुवार की वारी करने वाले भक्तों के लिए यह बदलाव बेहद लाभकारी साबित होगा। अब यात्री अमरावती स्टेशन पर ही वाहन पार्क कर सीधे यात्रा शुरू कर सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
Bhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार
धुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
अंतिम मंजूरी का इंतजार
इस प्रस्ताव को भुसावल मंडल रेलवे के रेल प्रबंधक कार्यालय को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा गया है। रेलवे ने गाड़ी संख्या 01211 (बडनेरा-नासिक रोड) और 01212 रोड नासिक-बडनेरा) दैनिक विशेष मेमू की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ा दी है।
समय सारणी और स्टॉपेज
8 डिब्बों वाली यह मेमू ट्रेन मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
- बडनेरा से प्रस्थान: सुबह 10:05 बजे
- नासिक रोड आगमन: शाम 7:05 बजे
- वापसी: नासिक रोड रेलवे स्टेशन से रात 9:15 बजे
- बडनेरा आगमन: सुबह 4:35 बजे
यह ट्रेन मूर्तिजापुर रेलवे स्टेशन, अकोला रेलवे स्टेशन, भुसावल रेलवे स्टेशन, जलगांव रेलवे स्टेशन, मनमाड रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस नई सुविधा के शुरू होने से अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और क्षेत्रीय रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
Amravati nashik road memu train extension amravati station timetable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें
Jul 06, 2026 | 05:00 PM‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
Jul 06, 2026 | 04:55 PMमनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
Jul 06, 2026 | 04:54 PMइंदौर एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! VIP पास को लेकर टर्मिनल मैनेजर और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक
Jul 06, 2026 | 04:51 PMबेटी के निकाह में शामिल होने पेरोल पर उज्जैन पहुंचा अहमदाबाद ब्लास्ट केस का दोषी अबरार; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Jul 06, 2026 | 04:35 PMBhandara News: भंडारा में बारिश से धान रोपाई कार्यों में तेजी, महिला मजदूरों को मिला रोजगार
Jul 06, 2026 | 04:28 PMधुले में एसटी बस और ट्रेलर की आमने-सामने भीषण टक्कर, चालक की हालत गंभीर, 40 यात्री बाल-बाल बचे
Jul 06, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

’20 साल में कानून व्यवस्था हुई फेल’… नीतीश सरकार पर मुकेश सहनी का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 04:23 PM
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि, विपक्ष पर भाजपा का बड़ा हमला
Jul 06, 2026 | 03:20 PM
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Jul 06, 2026 | 02:43 PM
पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM










