Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक रोड और देवलाली समेत 5 स्टेशनों का कायाकल्प; भुसावल रेल मंडल ने बुनियादी कार्यों को दी गति

Kumbh Mela 2027: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 को ध्यान में रखकर भुसावल रेल मंडल नासिक क्षेत्र के 5 स्टेशनों का कायाकल्प कर रहा है। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए नया इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 04, 2026 | 01:08 PM

नासिक रोड कार्यों को दी गति (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Road Kumbh Mela 2027 Bhusawal Division: सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल ने नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख रेलवे स्टेशनों-देवलाली, नासिक रोड, ओढा, खेरवाडी और कसबे सुकणे- पर बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों को तीव्र गति दे दी है। कुंभ मेले के दौरान देश भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुलभआवागमन और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कर रहा है।

प्रमुख स्टेशनों पर जारी विकास कार्य इन स्टेशनों को श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए विकसित किया जा रहा है, ताकि कुंभ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो- देवलाली स्टेशन यहां नए उच्च-स्तरीय प्लेटफॉर्म, 73 रूट की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली और फुट ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके अलावा, पर्यावरण स्वच्छता के लिए 100 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जा रहा है।

नासिक रोड स्टेशन

इसे प्रमुख यात्री केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहाँ 12 मीटर और 6 मीटर चौड़े दो नए फुट ओवर ब्रिज, विशाल कवर शेड और जलापूर्ति की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। ओढा स्टेशनः यहां 6 स्टेबलिंग लाइनें और श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं। इसके लिए 3.43 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर कार्य शुरू कर दिया गया है। खेरवाडी और कसबे सुकणेः परिचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए इन स्टेशनों पर आइलैंड प्लेटफॉर्म, लूप लाइनें और स्टेबलिंग लाइनों का काम युद्धस्तर पर जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

नितिन गडकरी करेंगे नागपुर के ‘ग्रीन महाअभियान’ का आगाज; सुयोगनगर से होगी 5 लाख पौधे लगाने की शुरुआत

Illegal Beef Smuggling: चामोर्शी में गोवंश हत्या का मामला; पुलिस ने 8 आरोपियों पर की कार्रवाई

नागपुर जिले के बेसा-पिपला में अतिक्रमण पर कार्रवाई, अवैध पार्किंग वालों को नोटिस; हॉकर्स को चेतावनी

NEET पेपर लीक के सदमे में मध्य प्रदेश की बेटी ने नागपुर में की खुदकुशी, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

भीड़ प्रबंधन और यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान

रेलवे के विभिन्न विभाग-इंजीनियरिंग, सिग्नल और इलेक्ट्रिकल-आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं ताकि नासिक रेल यातायात बिना किसी रुकावट के जारी रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी 5 स्टेशनों पर स्वतंत्र होल्डिंग एरिया का निर्माण। अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था। बड़े वाटर टैंकों का निर्माण।

यह भी पढ़ें:- नासिक विधान परिषद चुनाव: 150 करोड़ की संपत्ति के साथ गणेश गिते सबसे अमीर उम्मीदवार, कुल नौ दावेदार मैदान में

अत्याधुनिक वेटिंग एरिया का विस्तार। सेंट्रल रेलवे के भुसावल मंडल ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान भक्तों को सुरक्षित, कुशल और आरामदायक यात्रा सुविधाएं मिलें। यह इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड न केवल कुंभ मेले के दौरान काम आएगा, बल्कि भविष्य में नासिक के विकास मैं भी एक मील का पत्थर साबित होगा।

Kumbh mela 2027 central railway upgrades 5 nashik stations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Kumbh Mela
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.