Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंहस्थ कुंभ मेले 2027: घाटों पर ICU, 100 बेड अस्पताल-लाखों श्रद्धालुओं के लिए मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था

Nashik Kumbh Mela 2027: सिंहस्थ कुंभ 2027 के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर में व्यापक हेल्थ प्लान तैयार, घाटों पर ICU, 100 बेड अस्पताल और हजारों बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 10, 2026 | 02:14 PM

सिंहस्थ कुंभ 2027, स्वास्थ्य योजना,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Kumbh Mela Health Plan: आगामी सिंहस्थ कुंभमेला 2027 के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को तत्काल और सक्षम स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेला प्राधिकरण ने एक व्यापक हेल्थ प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत तपोवन में 100 खाटों का विशेष अस्पताल और शहर के सभी 13 घाटों पर अस्थायी आईसीयू (अतिदक्षता कक्ष) स्थापित किए जाएंगे।

शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को विकेंद्रित और मजबूत करने के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं- नासिक शहर में बेड क्षमता 1305 से बढ़ाकर 1945 की जाएगी, जिसमें 185 आईसीयू बेड शामिल होंगे। अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से 640 अतिरिक्त बेड तैयार किए जाएंगे।

तपोवन में 100 बेड का अस्पताल और नांदूर (साधुग्राम) में 10 बेड की सुविधा होगी। सभी 13 घाटों के दोनों किनारों पर अस्थायी आईसीयू यूनिट्स, 21 स्थानों पर ओपीडी सेवा और 19 चिकित्सा इकाइयां (पार्किंग क्षेत्रों सहित) कार्यरत रहेंगी। निजी अस्पतालों के 12802 बेड और मेडिकल कॉलेजों के 1275 बेड ‘रिजर्व क्षमता’ के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर में नए लाइसेंस शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी; मनपा से फैसला वापस लेने की मांग

संभाजीनगर में बिजली चोरी पर शिकंजा, बिल बकाया के बाद चोरी से जोड़ी बिजली, 14 उपभोक्ताओं पर FIR दर्ज

दिल्ली के महाराष्ट्र सदन को मिलेंगी नई गाड़ियां; मुख्यमंत्री के लिए खरीदी जाएगी हाई-टेक बुलेटप्रूफ कार

गर्मी में गहराया जल संकट: संभाजीनगर में साढ़े 4 लाख ग्रामीण टैंकरों के भरोसे, 82 गांवों में पानी के लिए संघर्ष

ग्रामीण क्षेत्रों तक चिकित्सा पहुंच

त्र्यंबकेश्वर में भी बुनियादी ढांचे को कुंभ की जरूरतों के अनुसार विस्तार दिया जा रहा है- वर्तमान 50 बेड की क्षमता को बढ़ाकर 120 किया जाएगा, जिसमें 27 आईसीयू वेड होंगे। 400 बेड की क्षमता वाले 4 नए अस्पताल प्रस्तावित हैं। प्रमुख स्थानों पर 3 महीनों के लिए 3-3 बेड वाले 25 अस्थायी अस्पताल और पर्वणी (शाही स्नान) के दिनों में विशेष आईसीयू कक्ष सक्रिय रहेंगे। अस्थायी सुविधाओं के माध्यम से 70 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए जाएंगे।

‘रिले सिस्टम’ एम्बुलेंस और विशेषज्ञ दल

भीड़भाड़ वाले इलाकों में त्वरित सहायता के लिए विशेष परिवहन और मानव संसाधन की व्यवस्था की गई है- नासिक में 25 नई और 73 किराए की एम्बुलेंस, जबकि त्र्यंबकेश्वर में 25 नई और 16 किराए की एम्बुलेंस रिले मॉडल’ पर तैनात रहेगी।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में नए लाइसेंस शुल्क का विरोध, व्यापारियों ने जताई नाराजगी; मनपा से फैसला वापस लेने की मांग

विशेषज्ञ डॉक्टर, एमबीबीएस व बीएमएमएस अधिकारी, नर्स, फार्मासिस्ट और सहायक कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 12 करोड़ भाविकों की मदद हेतु ‘कुंभदूत’ तैनात रहेंगे ताकि भीड़ में कोई भी चिकित्सा सहायता से वंचित न रहे।

अधिकारियों का दृष्टिकोण

कुंभमेला प्राधिकरण आयुक्त शेखर सिंह के अनुसार, घाट, पार्किंग और खघुग्राम जैसे हर महत्वपूर्ण बिंदु पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना योजना का केंद्रबिंदु है। नासिक मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने स्पष्ट किया कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सक्षम बनाने के लिए विकेंद्रीकृत सेवाएं विकसित की जा रही है। जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सतीश शिंपी ने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का समन्वयित नियोजन किया गया है ताकि किसी भी स्थिति में प्रभावी मदद मिल सके।

Kumbh 2027 health plan nashik trimbakeshwar icu beds expansion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 02:14 PM

Topics:  

  • Health Center
  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.