-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Know Why Water Supply Of 187 Hospitals Will Be Close In Nashik City Read Full Details Here
जानें क्यों नाशिक शहर में 187 अस्पतालों की बंद होगी जलापूर्ति, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

प्रतिकात्मक तस्वीर
नाशिक: नाशिक शहर (Nashik City) के 187 अस्पतालों (Hospitals) द्वारा महानगरपालिका को अभी भी फायर ऑडिट का ( Fire Audit) प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है, इसलिए नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने उक्त सभी अस्पतालों का नल कनेक्शन काटने का निर्णय लिया है। नाशिक महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर में कुल 607 अस्पताल हैं। महानगरपालिका द्वारा नोटिस भेजने के बाद 420 अस्पतालों ने फायर ऑडिट कराकर प्रमाणपत्र महानगरपालिका को भेज दिया है।
महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त अस्पतालों को फायर आडिट कराने संबंधी नोटिस जारी की गई थी। इसके बाद 420 अस्पतालों ने फायर आडिट करा लिया, लेकिन 187 अस्पतालों ने अभी तक फायर आडिट नहीं कराया है। इनके प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं मिले हैं, इसलिए महानगरपालिका ने इन अस्पतालों की जलापूर्ति बंद करने का निर्णय लिया है और जल्द ही नल कनेक्शन काट दिया जाएगा। ईस्ट वेस्ट डिवीजन में 164, सातपुर में 27, नाशिक रोड में 66, सिडको में 85, पंचवटी और डिवीजनल रेफरल अस्पतालों में 77 सहित कुल 420 अस्पतालों की फायर ऑडिट रिपोर्ट महानगरपालिका को मिल गई है।
जांच समिति गठित
नगर आयुक्त रमेश पवार ने आग की जांच के लिए अतिरिक्त आयुक्त अशोक अतराम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। कमेटी ने निरीक्षण के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही व्यावसायिक भवनों, संस्थानों, होटलों और अस्पतालों को भी नोटिस जारी किया गया है। फायर ब्रिगेड को खतरनाक परिसरों का फायर ऑडिट करने और ‘अनापत्ति’ प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Simhastha Kumbh: कुंभ मेले को मद्देनजर नासिक पुलिस ने किया विस्तार, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति
जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल
नासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
नासिक में No Water Day: शनिवार को पहले दिन की पानी कटौती से झुग्गियों से लेकर सोसायटियों तक मचा हाहाकार
आग बुझाने के लिए महानगरपालिका वसूलती है पैसा
शहर में आग बुझाने के लिए शुल्क लिया जाता है। हालांकि, नागरिकों के घरों में आग लगने पर उन्हें पैसे नहीं देने पड़ते हैं क्योंकि वे राहत कर का भुगतान करते हैं। हालांकि, नगर पालिका व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों की आग बुझाने के लिए पैसे वसूलती है। महानगरपालिका क्षेत्र के बाहर 20 किलोमीटर की परिधि के लिए पहले घंटे के लिए 2,000 रुपए, उसके बाद प्रत्येक घंटे के लिए 1,000 रुपए और महानगरपालिका सीमा के बाहर 40 किलोमीटर की दूरी के लिए पहले घंटे के लिए 3,000 रुपए लिए जाते हैं।
Know why water supply of 187 hospitals will be close in nashik city read full details here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














