नासिक के कलवण में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार, ढाई महीने तक चला इलाज
Nashik Crime News: नासिक के कलवण में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया है और घटना की गहन जांच जारी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Kalwan married woman death (सोर्सः सोशल मीडिया)
Kalwan Married Woman Death: नासिक के कलवण में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान पूजा सूरज छजलानी के रूप में हुई है। इस मामले में पूजा के भाई द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ननद और पति की कथित प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलवण स्थित उपजिला अस्पताल कॉलोनी में पूजा अपने पति सूरज छजलानी और ससुराल वालों के साथ रहती थीं। बीते 30 नवंबर 2025 को वह गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में पाई गई थीं। पिछले ढाई महीनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के मायके पक्ष के आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है।
अवैध संबंधों और प्रताड़ना का आरोप
पूजा का विवाह 25 नवंबर 2013 को सूरज छजलानी के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही घर के काम और मान-सम्मान के नाम पर पूजा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पूजा को अपने पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों का संदेह था। जब उसने इस बारे में पूछताछ की, तो उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: 35 साल से फरार पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार, मकान बेचने आया तो पुलिस ने दबोचा
अकोला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सिंधी कैंप से ढाई लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त
अमरावती में सनसनी: लड़की को ब्रेसलेट देने पर युवक की गर्दन पर उस्तरे से हमला
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
ये भी पढ़े: Nagpur Crime: मिलने के बहाने घर पर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, 15 साल की लड़की से गैंगरेप
पति, सास, ननद और कथित प्रेमिका पर मामला दर्ज
30 नवंबर की सुबह करीब ढाई बजे जब पूजा झुलसी हुई मिलीं, तो उन्हें तुरंत नासिक और फिर मुंबई के अस्पताल ले जाया गया। लंबी जद्दोजहद के बाद 7 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई। पूजा के भाई बॉबी अशोक राजपाल की शिकायत पर कलवण पुलिस ने पति सूरज छजलानी, उसकी मां, बहन और कथित प्रेमिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने मुख्य संदिग्ध पति सूरज छजलानी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। कलवण पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका की तलाश जारी है।
