-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Korchi Police Solve Murder Case Wife Lover Arrested
अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति, पत्नी ने जाल बिछाकर रास्ते से हटाया; जंगल में आधा दफनाया शव, जानें मामला
- Written By: प्रिया जैस
Wife Killed Husband Case: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या। बोगाटोला जंगल में आधा दफनाया हुआ मिला था शव। पुलिस ने 72 घंटों में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

जीतू कुवंर हत्याकांड के आरोपी पकड़ाए (सौजन्य-नवभारत)
Jitu Kanwar Murder: 31 जनवरी को कोरची पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले और गोंदिया व छत्तीसगढ़ राज्य से सटे बोगाटोला गांव समीपस्थ जंगल परिसर में एक व्यक्ति का शव जमीन में अर्ध अवस्था में दफनाए हुई स्थिति में मिला। इस घटना संदर्भ में कोरची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में संबंधित व्यक्ति की हत्या कर उसकी आधा शव जमीन में दफनाए जाने की जानकारी सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता से जांच कर केवल 72 घंटों में मृतक व्यक्ति के हत्यारों को गिरफ्तार किया है। विशेषत: आरोपियों में मृतक व्यक्ति की पत्नी का समावेश होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाने की बात सामने आयी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत 5 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने 6 दिन तक पुलिस में रखने का आदेश दिया है। मृतक व्यक्त का नाम छग के राजनांदगांव जिले के डोंगरगड तहसील अंतर्गत आनेवले जठकन्हार गांव निवासी जीतू कंवर (30) होकर आरोपियों में मृतक की पत्नी सोनाली जीतू कंवर (25), महिला का प्रेमी जांभुलखेड़ा निवासी शानू पठान, शानू के मित्र पुंकेश बोरकर, चंद्रशेखर गुज्जेवार और धनपाल मडावी का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
बकाया बिल से आर्थिक संकट में गड़चिरोली के ठेकेदार, 10 अगस्त से मुंबई में बेमियादी अनशन की चेतावनी
पति को रास्ते से हटाने का रचा षडयंत्र
कुरखेड़ा तहसील के जांभुलखेड़ा निवासी शानू पठान का सोनाली कंवर नामक विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। इस बात की भनक सोनाली के पति जीतू कंवर को लगने के बाद वह दोनों के बीच बाधा बन गया। जिससे सोलानी ने अपने प्रेमी शानू के साथ मिलकर पति की हत्या करने का षडयंत्र रचा।
जिसके बाद सोनाली ने पति राजू को कोरची तहसील के खुर्शीपार गांव में बुलाया। जब वह दोनों अपने ससुराल जाने के लिए निकले तब सोनाली ने इस मामले की जानकारी शानू को दी। जिसे बाद शानू और उसके दोस्त बोगाटोला गांव के जंगल परिसर में उनकी वाहन रोक दी। और जीतू की तीखे हथियार से वार कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें – मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर महाजाम: 165 शिवनेरी बसें अटकीं, हजारों यात्री भूखे-प्यासे फंसे, जानें डायवर्जन रूट
ऐसे आया मामला सामने
31 जनवरी को बोगाटोला के पास जब अज्ञात व्यक्ति शव जमीन में दफनाए हुए अवस्था में मिला तो, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसी बीच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट प्राप्त होकर हत्या कर उसका शव दफनाए जाने की बात स्पष्ट होते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू किया। इसी बीच जांच के दौरान पता चला कि 20 जनवरी को जांभुलखेड़ा गांव के 4 लोग परिसर के किसी व्यक्ति के घर से टिकास ले जाने की जानकारी मिली।
जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर चोरों आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी., अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, उपविभागीय पुलिस अधिकारी रविंद्र भोसले, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के मार्गदर्शन में कोरची के थानेदार शैलेंद्र ठाकरे, सहायक पुलिस निरीक्षक मुकुंद देशमुख, पुलिस उपनिरीक्षक विकास चौव्हाण, प्रतीक्षा जंगठे आदि ने की।
Gadchiroli korchi police solve murder case wife lover arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में LPG गैस की कालाबाजारी मामले में 11 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 7 लोगों पर मामला दर्ज
Aug 10, 2026 | 07:14 AMWorld Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी
Aug 10, 2026 | 07:13 AMJana Nayagan Collection Day 18: थलपति विजय का जलवा कायम, संडे के कलेक्शन ने बढ़ाई ‘जन नायकन’ की रफ्तार
Aug 10, 2026 | 07:12 AMनागपुर नाग नदी विकास परियोजना: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक
Aug 10, 2026 | 07:08 AMLIVEआज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: झारखंड में आज विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले
Aug 10, 2026 | 06:47 AMनागपुर में फुहारों से गिरा पारा, पर भारी बारिश का इंतजार बरकरार! जानिए 13 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
Aug 10, 2026 | 06:39 AMBirthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














