Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जलगांव को पहली बार मिली AC इलेक्ट्रिक बस सेवा, सड़कों पर दौड़ेंगी 13 ‘शिवाई’ बसे

Nashik News: जलगांव की परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। पहली बार 13 एसी इलेक्ट्रिक ‘शिवाई’ बसों की शुरुआत हुई। ये बसे आरामदायक यात्रा, ट्रैफिक से राहत और प्रदूषण में कमी लाएंगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 28, 2025 | 12:10 PM

एसी इलेक्ट्रिक शिवाई बस (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jalgaon First AC Electric Bus: जलगांव जिले की परिवहन व्यवस्था में शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। पहली बार जिले को एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा का तोहफा मिला। कुल 13 ‘शिवाई’ इलेक्ट्रिक बसे सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। इस नई सुविधा का लोकार्पण पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने किया।

लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी डॉ. आयुष प्रसाद, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनात करणवाल और विधायक राजू मामा भोले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी मान्यवरों ने बस में बैठकर प्रत्यक्ष अनुभव लिया और उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली।

ये सभी बसे वातानुकूलित हैं और इनमें यात्रियों के लिए ‘स्पुष्पक हेटर’ नामक खास कुर्सियां लगाई गई हैं, जो बेहद आरामदायक और आकर्षक हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन बसों से अब आम नागरिकों को दर्जेदार और सुखद सफर का अनुभव मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- 144 इलेक्ट्रिक AC बसों का इंतजार, सार्वजनिक परिवहन में सुधार की दरकार

लोकार्पण के दौरान पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि शिवाई बसे सिर्फ यातायात की सुविधा नहीं हैं, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस बस सेवा के तीन बड़े फायदे बताए गए। पहला, यात्रियों को कम किराए में आरामदायक और आधुनिक यात्रा का अनुभव मिलेगा। दूसरा, शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। और तीसरा, प्रदूषण घटाकर स्वच्छ और हरित वातावरण बनाने में योगदान मिलेगा।

जिलाधिकारी डॉ. आयुष प्रसाद ने बताया कि आने वाले समय में जिले के अन्य मार्गों पर भी स्मार्ट और ग्रीन बसे शुरू करने की योजना है। वहीं विधायक राजू मामा भोले ने भरोसा दिलाया कि इस बस सेवा का लाभ हर आम नागरिक तक पहुँचाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

यह सेवा जलगांव के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है। अब जिले के यात्रियों को बड़े शहरों की तरह आधुनिक, एसी और प्रदूषण रहित बस सेवा का अनुभव मिलेगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी जलगांव एक नई मिसाल कायम करेगा।

Jalgaon gets its first ac electric bus service 13 shivai buses to ply on the roads

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2025 | 12:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

RSS Rally Nagpur: 21,000 स्वयंसेवकों ने किया महाशक्ति का प्रदर्शन, भारत माता के नारों से गूंजा शहर

2

स्मार्ट मीटर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने बिजली चोरी का खोज लिया रास्ता, ऐसे करते हैं चोरी

3

जलगांव दौरे पर CM फडणवीस बोले- दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा मुआवजा, पंचनामे तेजी से पूरे होंगे

4

Pench Park: 15 अक्टूबर से शुरू होगी सफारी, भारी बारिश से रास्तों की हुई दुर्दशा, मरम्मत कार्य जारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.