- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Electric Buses When Will Mor Bhavan Be Hi Tech Municipal Corporation Is Not Able To Handle The Bus Stand
इलेक्ट्रिक बसें: कब हाईटेक होगा मोर भवन, बस अड्डा नहीं संभाल पा रही मनपा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- 2 वर्ष से कोई खर्चा नहीं
- 11 प्लेटफॉर्म से आपली बस का संचालन
नागपुर. शहर बस सेवा मनपा को हस्तांतरित होने के बाद विशेष रूप से मोरभवन बस अड्डे पर अधिकार के लिए एसटी विभाग और मनपा के बीच काफी संघर्ष हुआ. किसी तरह मनपा को आपली बसों का संचालन करने के लिए शुरुआत में केवल 4 प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए. अब वर्तमान में यहां से 11 प्लेटफॉर्म से आपली बसों का संचालन हो रहा है. किंतु मोरभवन बस अड्डे का मनपा रखरखाव नहीं कर पा रही है.
राजधानी के शहरों के बस अड्डों की तुलना में मोरभवन को भी हाईटेक बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए गए थे किंतु मनपा की हमेशा की कार्यप्रणाली के अनुसार यह कागजों तक ही सीमित रहा है. मनपा की खटारा बसों के बेड़े में अब नये सिरे से इलेक्ट्रिक बसें भी शामिल हुई हैं. किंतु स्मार्ट सिटी की ओर अग्रेसर शहर का बस अड्डा उसी पुराने ढर्रे पर संचालित हो रहा है.
सेवानिवृत्त कर्मचारी के भरोसे रखरखाव
मोरभवन बस अड्डे के लिए काफी वर्षों पूर्व पूरे परिसर का डामरीकरण किया गया था. वर्तमान में मोरभवन बस अड्डा एसटी महामंडल द्वारा संचालित किया जाता है. यहां से एसटी बसों के संचालन के लिए 6 प्लेटफॉर्म हैं, जबकि मनपा की आपली बसों के संचालन के लिए 11 प्लेटफॉर्म हैं.
शुरुआत में एसटी विभाग ने आपली बस को केवल 3 प्लेटफॉर्म आवंटित किए थे किंतु बाद में मनपा को 8 प्लेटफॉर्म तैयार करने की अनुमति दी गई जिसके अनुसार यहां से सर्वाधिक आपली बस का संचालन हो रहा है. मनपा के परिवहन विभाग ने रखरखाव के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी की नियुक्ति की है. यही कारण है कि रखरखाव नजरअंदाज है. आलम यह है कि गत 2 वर्ष से मेंटेनेंस के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया.
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
प्लेटफॉर्म से उड़ गईं छतें
मनपा द्वारा निर्मित किए गए प्लेटफॉर्म का रखरखाव नहीं किए जाने के कारण लगभग सभी प्लेटफॉर्म की छतें पूरी तरह उड़ गई हैं जिससे मजबूरन यात्रियों को तेज धूप में खड़े रहना पड़ता है. यहां तक कि मोरभवन में यात्रियों के पेयजल, शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है. किसी तरह बसों का संचालन तो किया जा रहा है. किंतु आलम यह है कि मोरभवन के प्रवेश द्वार से लेकर भीतर तक जहां-तहां गड्ढों की भरमार है. यहां से निकलते वक्त बसों में बैठे यात्रियों को रेगिस्तान में ऊंट की सवारी जैसा अनुभव लेना पड़ता है.
विभागों में समन्वय का अभाव
- मोरभवन में प्रवेश द्वार पर ही दूकानदारों का भारी अतिक्रमण फैला हुआ है. शहर में कार्रवाई तो हो रही है किंतु इस अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है.
- मोरभवन से निकलने वाली बसों से होने वाले ट्रैफिक जाम की स्थिति से निपटने के लिए पीछे सड़क तो निर्मित की गई किंतु इसका पूरा उपयोग नहीं हो रहा है.
- परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मोरभवन एसटी महामंडल का है जिससे उन्होंने देखभाल दुरुस्ती पर ध्यान देना चाहिए.
- मनपा की ओर से रखरखाव के लिए कितनी निधि रखी जाती है. इसकी जानकारी तक नहीं है.
Electric buses when will mor bhavan be hi tech municipal corporation is not able to handle the bus stand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










