विश्व विपश्यना केंद्र के पास डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Igatpuri Fire: इगतपुरी के विश्व प्रसिद्ध धम्मगिरी विपश्यना केंद्र के पास डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग पर दमकल ने तीन घंटे में काबू पाया, घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
dumping ground fire (सोर्सः सोशल मीडिया)
Dhammegiri Vipassana Center: इगतपुरी शहर स्थित विश्व प्रसिद्ध विपश्यना केंद्र ‘धम्मगिरी’ के समीप स्थित डंपिंग ग्राउंड में शुक्रवार, 6 फरवरी की मध्यरात्रि को अचानक भीषण आग लगने की गंभीर घटना सामने आई। इस घटना ने संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विपश्यना साधना के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में साधक धम्मगिरी केंद्र आते हैं। कई विदेशी साधक यहां स्थित निजी बंगलों और इमारतों में ठहरकर दीर्घकालिक शिविरों में भाग लेते हैं। केंद्र के आसपास का परिसर घास, जंगली झाड़ियों और बांस के पेड़ों से घिरा हुआ है। अक्सर हवा के कारण बांस के आपस में टकराने से घर्षण उत्पन्न होता है, जिससे यहां पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
फोम सिलेंडर फेल, देर से बुझी आग
ताजा घटना के बाद यह तथ्य सामने आया है कि इतने महत्वपूर्ण स्थान पर आग पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था मौजूद नहीं थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद परिसर में रखे फोम सिलेंडर भी कार्यशील नहीं थे, जिसके कारण आग बुझाने में काफी समय बर्बाद हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
त्र्यंबकेश्वर: अधिक मास में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुशावर्त कुंड की गंदगी पर फूटा संतों और भक्तों का गुस्सा
नासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
नासिक ‘बारा बंगला’ फिल्ट्रेशन प्लांट का काम अधूरा होने पर विधायक देवयानी फरांदे सख्त, दिन-रात काम के निर्देश
नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
ये भी पढ़े: ‘मेरा वोट किसने डाला?’ पुणे के जुन्नर में बोगस वोटिंग देख भड़के युवा, मतदान केंद्रों पर भारी तनाव
दमकल ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
स्थिति गंभीर होते देख अंततः नगर परिषद के दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने के बाद करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना ने विश्व विपश्यना केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। स्थानीय नागरिकों और साधकों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन और केंद्र प्रबंधन तत्काल ठोस सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें।
