मारे गए नक्सलियों पर था 71 लाख का इनाम, मृतकों में नक्सल नेता प्रभाकर समेत वरिष्ठ नक्सलियों का समावेश
Gadchiroli Encounter: गड़चिरोली-अबुझमाड़ सीमा पर पुलिस और सीआरपीएफ की मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, जिन पर कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें नक्सल नेता प्रभाकर भी शामिल था।
- Written By: आंचल लोखंडे
CRPF operation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli CRPF Operation: गड़चिरोली जिले की सीमा और अबुझमाड़ के जंगल में लगातार दो दिनों तक हुई मुठभेड़ में जिला पुलिस दल और सीआरपीएफ के जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए सभी नक्सलियों की पहचान उजागर हो चुकी है। इनमें गड़चिरोली विभागीय समिति प्रभारी, पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो का प्रभारी व कंपनी क्रमांक 10 का प्रभारी डीकेएसजेडसी प्रभाकर समेत 1 सीवाईपीसी/कमांडर, 1 पीपीसीएम, 2 एसीएम दर्जे के वरिष्ठ नक्सली और 2 अन्य नक्सल सदस्य शामिल हैं।
इस मुठभेड़ में जिला पुलिस दल का जवान दीपक मडावी शहीद हो गया, जबकि जोगा मडावी घायल हो गया, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटनास्थल से जवानों ने आधुनिक हथियारों समेत बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है। यह जानकारी शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अंकित गोयल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मृत नक्सलियों में इनका समावेश
गड़चिरोली विभागीय समिति के प्रभारी, पश्चिम सब-जोनल ब्यूरो के प्रभारी व कंपनी क्रमांक 10 के प्रभारी डीकेएसजेडसी प्रभाकर उर्फ रवि उर्फ प्रकालवीर उर्फ स्वामी उर्फ लोकेती चंदरराव (57) – कुल 113 अपराधों में संलिप्त, 25 लाख रुपये का इनाम घोषित।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
- सीवाईपीसी व कंपनी क्रमांक 5 का कमांडर, छत्तीसगढ़ के डल्ला गांव निवासी पागु मोडकम (30) – 15 लाख रुपये का इनाम।
- प्रभाकर की अंगरक्षक, सुकमा निवासी अनिला उर्फ बुदरी कोवाची (24) – 8 लाख रुपये का इनाम।
- स्पेशल प्लाटून माड एरिया के पीपीसीएम/कमांडर, दरबा निवासी कामेश पदा (35) – 8 लाख रुपये का इनाम।
- परालकोट दलम का एसीएमए, कोंटा निवासी भजनाथ उर्फ भीमा होली (40) – 6 लाख रुपये का इनाम।
- कंपनी क्रमांक 10 की सदस्य, पश्चिम बस्तर निवासी मंगली कुरसाम – 4 लाख रुपये का इनाम।
- कंपनी क्रमांक 5 की सदस्य, बुडगीचेरू निवासी जोगी सोढी-मड़ावी (27) – 6 लाख रुपये का इनाम।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली में हाथियों ने मचाया हाहाकार! 8 गांवों की फसलों को किया तबाह, किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी
बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे नक्सली
वर्तमान में नक्सल आंदोलन काफी हद तक कमजोर हो चुका है। इसी बीच 3 फरवरी को गड़चिरोली-नारायणपुर जिले की सीमा पर हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए कंपनी क्रमांक 10 के शेष नक्सली और छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सली एकजुट होकर बड़ी साजिश रच रहे थे। लेकिन पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और वरिष्ठ नक्सलियों समेत अन्य सदस्यों को मार गिराया।
