Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खेल के बजाय आगजनी! गोविंदनगर बॉक्स क्रिकेट टर्फ में आग, चुनाव के बाद भी राजनीतिक द्वेष कायम

CIDCO Political Violence: गोविंदनगर, नासिक के वार्ड 24 में बने बॉक्स क्रिकेट टर्फ में अज्ञात लोगों द्वारा आग लगाए जाने से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ, जिसके बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग ते

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 21, 2026 | 08:33 PM

CIDCO political violence (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Govindnagar Box Cricket Turf Fire: नासिक महानगरपालिका के वार्ड क्रमांक 24 स्थित गोविंदनगर में बने शहर के पहले बॉक्स क्रिकेट टर्फ में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आग लगाए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना से परिसर के नागरिकों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है और दोषियों के खिलाफ तत्काल व कड़ी कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है।

गोविंदनगर स्थित बांबू गार्डन के समीप बनाए गए इस बॉक्स क्रिकेट टर्फ का बड़े पैमाने पर युवाओं और खिलाड़ियों द्वारा नियमित उपयोग किया जा रहा था। लेकिन 20 जनवरी 2026 की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने टर्फ में आग लगा दी। इस आगजनी में टर्फ को भारी नुकसान पहुंचा है और प्राथमिक अनुमान के अनुसार लगभग 60 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद शिवसेना के महानगरप्रमुख एवं नासिक महानगरपालिका के नगरसेवक प्रविण (बंटी) तिदमे ने सिडको विभागीय कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के पास तत्काल शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस घटना की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

स्वच्छता, शौचालय और स्वास्थ्य पर रहेगी विशेष नज़र, प्रभाग 1 के नवनिर्वाचित नगरसेवकों का संकल्प

पैसे दिए बिना नहीं हिलती फाइल, शिक्षकों का फूटा गुस्सा, जनता दरबार में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा

अकोला में बढ़ता धूल प्रदूषण बना स्वास्थ्य के लिए खतरा, मनपा और नागरिकों से संयुक्त कार्रवाई की मांग

Nashik News: भाजपा का ‘ऑपरेशन विस्तार’? महाजन के बयान से सियासी गलियारों में चर्चा

प्रविण तिदमे ने कहा कि शहर की सार्वजनिक एवं खेल सुविधाएं असामाजिक तत्वों के कृत्यों से नष्ट हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए खेल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। इस बीच, घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और महानगरपालिका प्रशासन द्वारा जांच शुरू किए जाने के संकेत मिले हैं।

क्या चुनाव के बाद सहकाटशाही राजनीति शुरू?

चुनाव से पहले इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना की जा रही थी। लेकिन चुनाव के बाद भी इस प्रकार की सहकाटशाही राजनीति के संकेत मिल रहे हैं, जो आने वाले समय में शहर की राजनीति के लिए घातक साबित हो सकती है, ऐसी चर्चा राजनीतिक गलियारों में शुरू हो गई है।

ये भी पढ़े: अब ‘लाडकी बहन’ योजना के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, ई-केवाईसी के जरिए लाभार्थियों का सत्यापन

वार्ड 24 में राजनीतिक हिंसा की पुनरावृत्ति?

दो दिन पहले वार्ड 29 के नगरसेवक मुकेश शहाणे के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप संबंधित महिला ने लगाया था। इस घटना से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ था। इसके बाद अब वार्ड क्रमांक 24 में बॉक्स क्रिकेट टर्फ में आग लगाए जाने की घटना सामने आने से यह सवाल उठने लगा है कि क्या सिडको इलाके में राजनीतिक हिंसा का दौर फिर से शुरू हो रहा है?

Govindnagar box cricket turf fire nashik ward 24 political violence

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2026 | 08:33 PM

Topics:  

  • Fire break out
  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.