- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Cidco Election Violence Councillor Name Misuse Woman Assault
सिडको में चुनाव के बाद गुंडागर्दी का कहर, पार्षदों का नाम लेकर दहशत, महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
CIDCO Violence: सिडको में महानगरपालिका चुनाव के दो दिन बाद ही पार्षदों का नाम लेकर गुंडागर्दी, महिला से मारपीट और छेड़छाड़ की घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

CIDCO Violence:सिडको में महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ambad Police Case: सिडको महानगरपालिका चुनाव के महज दो दिन बाद ही कामटवाड़ा परिसर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चार से पांच मनचलों ने यह कहते हुए कि “हम नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश शहाणे और विनोद मगर के लोग हैं, हमने हत्या भी की है, हमें किसी का डर नहीं,” खुलेआम दहशत फैलाई और नागरिकों के साथ बेरहमी से मारपीट की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव संपन्न हुए अभी दो दिन ही हुए थे कि इन गुंडों ने कामटवाड़ा परिसर में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। कुछ नागरिकों के साथ मारपीट की जा रही थी, तभी उसी मार्ग से गुजर रहे एक दंपती ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित मनचलों ने उसी दंपती को निशाना बनाते हुए दोनों के साथ अमानवीय मारपीट की।
पूरे इलाके में भारी आक्रोश
मारपीट के दौरान एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा जा रहा था। उसकी पत्नी जब “मारो मत” कहते हुए उसे बचाने आगे आई, तो आरोपियों ने महिला को भी लात-घूंसों से पीटा और उसके सीने व पेट पर वार किए। झड़प के दौरान महिला की ओढ़नी खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है, जिससे पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
सम्बंधित ख़बरें
New Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Supriya Sule Car Accident: सुप्रिया सुले की कार को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सभी सुरक्षित
Maharashtra Charity Hospitals: महात्मा फुले योजना पर महाराष्ट्र में बड़ा विवाद, निजी अस्पताल पहुंचे हाईकोर्ट
टीसीएस विवाद में AIMIM पर संजय शिरसाट का हमला, औवेसी की पार्टी के नेता पर निदा खान को संरक्षण देने का आरोप
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर मारपीट को रोका। इसके बाद बड़ी संख्या में नागरिक अंबड पुलिस थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना में संबंधित महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भय और असंतोष का माहौल
घटना की जानकारी देते हुए आशुतोष रविंद्र कटारे ने बताया, “ये मनचले हर दो-तीन महीने में इलाके में आकर दहशत फैलाते हैं और नागरिकों को परेशान करते हैं।” वहीं, झगड़े और मारपीट के दौरान अमोल पाटील और उसके साथियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप आशुतोष कटारे की पत्नी ने लगाया है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जांच अंबड पुलिस कर रही है। चुनाव के बाद इस तरह खुलेआम गुंडागर्दी की घटनाओं से नागरिकों में भय और असंतोष का माहौल बन गया है।
ये भी पढ़े: ‘मालेगांव में एकनाथ शिंदे ने मांगा AIMIM का साथ’, इम्तियाज जलील के सनसनीखेज दावे से सियासी हड़कंप
मानसिक आघात से आत्मदाह का प्रयास
इस घटना के मानसिक आघात का असर इतना गहरा था कि अगले दिन दोपहर करीब दो बजे त्रिमूर्ति चौक परिसर में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। मारपीट में घायल व्यक्ति की मां ने गुस्से और मानसिक तनाव में आत्मदाह करने का प्रयास किया। उसने अपने शरीर पर केरोसिन डाल लिया था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सतर्क स्थानीय नागरिकों ने समय रहते हस्तक्षेप कर एक बड़ा हादसा टाल दिया।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चुनाव के कुछ ही दिनों के भीतर नागरिकों को सड़कों पर असुरक्षित महसूस होने लगा है। गुस्साए नागरिकों ने दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई कर कामटवाड़ा परिसर में कानून का डर दोबारा स्थापित करने की जोरदार मांग की है।
Cidco election violence councillor name misuse woman assault
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थलपति विजय अपने पास रख सकते हैं ये पोर्टफोलियो, कैबिनेट के पहले चरण में शामिल होंगे 9 चेहरे!
May 10, 2026 | 08:39 AMवेकोलि में बड़ा बदलाव, नए सीएमडी हेमंत पांडे का फोकस अब कोयले से आगे बढ़कर रेयर अर्थ व सोलर पर रहेगा फोकस
May 10, 2026 | 08:38 AMNew Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
May 10, 2026 | 08:32 AMगवर्नर ने छोड़ी फ्लाइट, फिल्मी क्लाइमेक्स जैसी थी विजय से मीटिंग, तमिलनाडु में ऐसे बनी बात- इनसाइड स्टोरी
May 10, 2026 | 08:26 AMToday Weather Update: 85 की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, क्या आपके शहर में भी बरपेगा कुदरत का कहर?
May 10, 2026 | 08:20 AMPakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 जवान शहीद
May 10, 2026 | 08:19 AMमहायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां
May 10, 2026 | 08:16 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














