गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
Yadava Period Temple: नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने सिन्नर स्थित गोंदेश्वर मंदिर के संरक्षणकी परियोजना को गति देने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा।
- Written By: आंचल लोखंडे
गोंदेश्वर मंदिर -फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gondeshwar Temple Sinnar: 12वीं शताब्दी के ऐतिहासिक गोंदेश्वर मंदिर के संरक्षण सहित लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए नासिक के सांसद राजाभाऊ वाजे ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंदिर के शिखर पर ढीली पड़ी पत्थर की शिलाओं के कारण संभावित दुर्घटना के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल संरचनात्मक निरीक्षण और मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की।
गोंदेश्वर मंदिर यादवकालीन हेमाड़पंथी स्थापत्य शैली का एक उत्कृष्ट नमूना है और इसे राष्ट्रीय संरक्षित स्मारक का दर्जा प्राप्त है। लेकिन मुख्य शिखर और नंदी मंडप की कुछ पत्थर की शिलाएं ढीली हो जाने से उनके गिरने की आशंका जताई जा रही है। सांसद वाजे ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक मंदिर आते हैं, इसलिए किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्काल संरक्षण कार्य शुरू करना आवश्यक है।
सांसद वाजे ने उठाया सुरक्षा का मुद्दा
मंदिर में वर्ष में दो बार, मार्च और सितंबर महीने में होने वाले ‘सूर्याभिषेक’ के स्थापत्य और खगोलीय महत्व को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने मांग की कि मंदिर के पूर्वी हिस्से में ऊंची इमारतों या अन्य अवरोधों के निर्माण पर योजनाबद्ध प्रतिबंध लगाए जाएं ताकि इस दुर्लभ विरासत को सुरक्षित रखा जा सके। ज्ञापन में मंदिर परिसर में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन और पर्यटकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के निर्माण के साथ-साथ मंदिर के इतिहास, वास्तुशिल्प विशेषताओं और सूर्याभिषेक की जानकारी देने वाले आकर्षक सूचना बोर्ड लगाने की भी मांग की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
ये भी पढे़: Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब
5 करोड़ में से केवल 1.5 करोड़ रुपये ही हुए खर्च
सांसद वाजे ने इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत लगभग 5 करोड़ रुपये के कोष में से केवल 1।5 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं। उन्होंने शेष राशि तत्काल जारी कर लंबित संरक्षण, सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के कार्यों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश देने की मांग की। इसके अलावा, उन्होंने अनुरोध किया कि केंद्र सरकार गोंदेश्वर मंदिर के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करे।
