Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त

Yavatmal Gambling Den: यवतमाल जिले के महागांव पुलिस ने मोरथ और वेणी गांवों में अवैध ताश जुआ अड्डों पर छापेमारी कर 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 05, 2026 | 07:54 PM

अवैध जुआ- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Yavatmal Illegal Gambling: यवतमाल जिले के उमरखेड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोरथ और वेणी गांवों में संचालित अवैध ताश जुआ अड्डों पर महागांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में नकद राशि, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 3 लाख 71 हजार 910 रुपये का माल जब्त किया गया। पुलिस ने 9 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि 5 आरोपी मौके से फरार हो गए।

सोमवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक किशोर मुरकुटे, पुलिस हवलदार केशव चव्हाण, वसीम शेख, राजू शर्मते, नायक पुलिस कांस्टेबल गजानन जाधव तथा पुलिस कांस्टेबल सुनील जाधव और अमोल भगत की टीम ने दोनों गांवों में एक ही दिन छापेमारी की।

यवतमाल पुलिस की सख्त कार्रवाई

मोरथ गांव में बादशाह नाम से चल रहे ताश जुए पर पुलिस ने दबिश दी। यहां विजय अरुण मुरादे, राजू प्रकाश गायकवाड़, अल्ताफ खान अयुब खान पठान, विठ्ठल ज्योतिबा बहादुरे, शेख नन्नू शेख चांद, मारुति सुधाकर रत्नपारखी और नितीन सुभाष तालनकर (सभी निवासी मोरथ) जुआ खेलते हुए पाए गए। उनके कब्जे से 7,610 रुपये नकद तथा 33,700 रुपये मूल्य के पांच मोबाइल फोन सहित कुल 41,310 रुपये का सामान जब्त किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

माणिकगढ़ सीमेंट कंपनी की दबंगई, रोका सार्वजनिक रास्ता, आदिवासी किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़

जमीनी हकीकत जानने खेतों में उतरीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा

ये भी पढ़े: Chandrapur News: ब्रह्मपुरी का श्मशान घाट खुद गिन रहा आखिरी सांस, जर्जर खंभे बने हादसों का सबब

अवैध जुआ अड्डों से लाखों का सामान बरामद

इसके बाद पुलिस ने वणी गांव में भी छापा मारा। यहां गजानन विठ्ठल साकले और शेख सोहेल शेख रऊफ को हिरासत में लिया गया, जबकि पांच अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने यहां से 600 रुपये नकद, 55 हजार रुपये मूल्य के तीन मोबाइल फोन तथा 2 लाख 75 हजार रुपये कीमत की छह मोटरसाइकिलें सहित कुल 3 लाख 30 हजार 600 रुपये का माल जब्त किया गया।

9 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 12(अ) के तहत महागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक सेवानंद वानखेडे के मार्गदर्शन में बीट जमादार कैलास नेवकर कर रहे हैं।

Mahagaon police gambling raid morath veni yavatmal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 07:54 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • Online Gambling
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.