Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोदावरी किनारे के घाटों पर कुंभ की तैयारी तेज, मेला प्राधिकरण के आयुक्तों ने किया निरीक्षण

Kumbh Mela Inspection: कुंभमेला प्राधिकरण आयुक्त शेखर सिंह और मनपा आयुक्त मनीषा खत्री ने गोदावरी घाटों का निरीक्षण किया। घाटों की मरम्मत, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को अद्ययावत करने के निर्देश दिए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 28, 2025 | 03:31 PM

गोदावरी किनारे के घाटों पर कुंभ की तैयारी तेज, मेला प्राधिकरण के आयुक्तों ने किया निरीक्षण

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: नाशिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभमेळा विकास प्राधिकरण के आयुक्त तथा सदस्य सचिव शेखर सिंह ने महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री के साथ शुक्रवार सुबह गोदावरी नदी के तट पर स्थित घाटों का निरीक्षण कर विभिन्न निर्देश दिए।

आयुक्त सिंह ने रामकुंड परिसर, गांधी तालाब, पांडे मिठाई पुल, बालाजी कोठ, गणेशवाड़ी पुल, रामसेतु पुल और गाडगे महाराज पुल से लेकर अमरधाम तक के घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री, जलसंपदा विभाग की कार्यकारी अभियंता सोनल शहाणे, सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता नवनाथ सोनवणे, महानगरपालिका के शहर अभियंता संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

आयुक्त सिंह ने कहा कि आगामी कुंभमेले के लिए साधु–महंतों के साथ देश–विदेश से बड़ी संख्या में भक्त आने वाले हैं। उनके अमृत स्नान के लिए घाटों को सुरक्षित बनाया जाए। इसके लिए घाटों की मरम्मत कर आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा रेलिंग लगाई जाए। घाटों को जोड़ने वाली सड़कों की भी मरम्मत कर बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें

Gadchiroli News: टेम्पो समेत 18 लाख का सागौन जब्त, घोट वनपरिक्षेत्र में कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

RTE एडमिशन 2026-27: अब 10 स्कूलों का विकल्प चुनना अनिवार्य, अकोला में 10 मार्च को निकलेगी लॉटरी

BJP-UBT गठबंधन को उद्धव ठाकरे की हरी झंडी, उध्दव की दोहरी चेतावनी, कहा-BJP का विरोध भी करें

होली से पहले धारणी में कचरा संकट की आहट; 9 महीने से नहीं हुआ भुगतान, ठेकेदार ने दी काम बंद करने की चेतावनी

भक्तों के स्नान, यातायात, आपदा प्रबंधन, घाटों की क्षमता, पानी की गहराई, विद्युतीकरण और आपातकालीन मार्गों का निरीक्षण किया जाए। इन सभी सुविधाओं को अद्ययावत किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भक्तों को कोई असुविधा न हो। आवश्यक सभी कार्य समय पर पूरे हों, इसकी योजना बनाई जाए, ऐसे निर्देश भी आयुक्त सिंह ने दिए।

यह भी पढ़ें- मुंबई में डिलीवरी बॉय की हत्या कर हुए फरार, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आरोपियों को दबोचा

आयुक्त श्रीमती खत्री ने कुंभमेले की पृष्ठभूमि पर नगर निगम द्वारा शुरू की गई विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की जानकारी दी, जबकि जलसंपदा विभाग की कार्यकारी अभियंता श्रीमती शहाणे ने घाटों के निर्माण और मरम्मत की योजना की जानकारी प्रस्तुत की।

Godavari ghats inspection by kumbh mela authority commissioners nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 28, 2025 | 03:31 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Nashik Simhastha Kumbh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.