Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागसेन नगर और वडाला रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम; द्वारका अंडरपास के काम ने बढ़ाई नासिक वासियों की परेशानी

Nashik Traffic: सिंहस्थ कुंभ के विकास कार्यों के चलते पुराना नासिक में यातायात व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी बन गई है। संकरी सड़कों पर जाम से नागरिकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 18, 2026 | 11:07 AM

नासिक ट्रैफिक जाम, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: एआई फोटो )

Follow Us
Follow Us:

Nashik Kumbh Development Traffic Diversion: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के तहत शहर में विभिन्न विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हालांकि, इन कार्यों के कारण लागू की गई वैकल्पिक यातायात व्यवस्था अब पुराना नासिक के नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। मुख्य मार्गों के आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बंद होने के कारण वाहनों को संकरी और जर्जर सड़कों से होकर मोड़ा जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

परिणामस्वरूप वैकल्पिक मार्ग अब आम नागरिकों के लिए सिरदर्द का सबब बन गए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सिंहस्थ कुंभ के लिए विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन वैकल्पिक यातायात व्यवस्था का उचित नियोजन नहीं किया गया है। द्वारका क्षेत्र में अंडरपास निर्माण कार्य के चलते वडाला नाका के मध्य भाग में एक बड़ा गड्डा खोदा गया है।

इसके कारण द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों को वडाला नाका होते हुए नागसेन नगर की संकरी और उबड़ खाबड़ सड़क से वडाला रोड की ओर मोड़ दिया गया है। इस बदलाव के बाद वडाला नाका चौराहे पर दिनभर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट रिवीजन का नया शेड्यूल जारी, 17 अगस्त को ड्राफ्ट; 19 अक्टूबर को फाइनल सूची

मणिपुर में बनेगा भव्य सिद्धिविनायक मंदिर, महाराष्ट्र का पूर्वोत्तर को बड़ा तोहफा, एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

पुणे में 21 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी प्रतिबंध; 5 से अधिक लोगों के जुटने पर रोक

ईएसआईएस कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत; नासिक के एसएमबीटी अस्पताल में अब मिलेगा पूरी तरह कैशलेस इलाज

नागरिकों ने की समन्वय की मांग

नागरिकों ने पुरजोर मांग की है कि ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए महानगरपालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और यातायात पुलिस आपसी समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक मार्गों की प्रभावी योजना बनाए, वही प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती करने, स्पष्ट दिशा सूचक बोर्ड लगाने तथा सिग्नल व्यवस्था में आवश्यक सुधार शीघ्र साथ ही करने की मांग की गई है, ताकि आने वाले दिनों में यह यातायात संकट और अधिक गंभीर रूप न ले सके।

पैदल चलने वाले नागरिकों की जान जोखिम में

द्वारका की ओर से एकतरफा आने वाले वाहन, वडाला रोड की ओर जाने वाला यातायात तथा मुंबई नाका से सर्विस रोड के माध्यम से आने-जाने वाले वाहन एक ही चौराहे पर पहुंचने से यातायात का अत्यधिक दबाव बन रहा है। इसके कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को भी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें:-ईएसआईएस कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत; नासिक के एसएमबीटी अस्पताल में अब मिलेगा पूरी तरह कैशलेस इलाज

मदीना चौक भी बेहाल

खडकाली सिग्नल से द्वारका की और जाने वाली विशेषकर सिटी लिंक बसों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है, इसके चलते इन बसों को सारडा सर्कल से नेशनल उर्दू स्कूल के समीप स्थित संकरे मार्ग से मुंबई नाका की ओर भेजा जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग पर स्थित मदीना चौक में भी दिनभर भारी ट्रैफिक जाम लगा रहता है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Simhastha kumbh development traffic diversion old nashik jam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 11:07 AM

Topics:  

  • Heavy Traffic
  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Nashik Simhastha Kumbh
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.