Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कलवन के सरकारी स्कूल में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, 51 छात्राएं बीमार, 4 की हालत गंभीर

Food poisoning: कलवन के कनाशी स्थित सरकारी बालिका आश्रम विद्यालय में छात्राओं को फूड पॉइजनिंग होने से हड़कंप मच गया है। खाने के बाद 51 छात्राओं को विषबाधा हुई।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 05, 2025 | 03:47 PM

कलवन के सरकारी स्कूल में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik News: कलवन के कनाशी स्थित सरकारी बालिका आश्रम विद्यालय में छात्राओं को फूड पॉइजनिंग होने से हड़कंप मच गया है। खाने के बाद 51 छात्राओं को विषबाधा हुई, जिनमें से 4 की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कनाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बाकी 47 छात्राओं की हालत स्थिर है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विधायक नितिन पवार तुरंत कनाशी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और छात्राओं से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को तुरंत उचित इलाज देने का निर्देश दिया।

इस घटना से नाराज विधायक नितिन पवार ने कहा कि दहीदुले की केंद्रीय रसोई से आने वाले भोजन को लेकर पहले भी शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने इस योजना को आदिवासी छात्रों के लिए हानिकारक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। विधायक ने कहा कि यह योजना ठेकेदारों को लाभपहुँचाने के लिए है, न कि छात्रों के लिए। उन्होंने कहा कि हर आश्रम विद्यालय में पहले की तरह ताजा भोजन तैयार किया जाना चाहिए। परियोजना अधिकारी अकुनुरी नरेश, जो विधायक नितिन पवार के एक घंटे बाद पहुँचे, उनके प्रति अभिभावकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।

केंद्रीय रसोई पर लगे गंभीर आरोप

नरेश ने बाद में आश्रम विद्यालय का दौरा किया और प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि वे दहीदुले से भोजन की आपूर्ति तुरंत रोक दें और आश्रम विद्यालय में ही नाश्ते और भोजन की व्यवस्था करें। स्वास्थ्य विभाग कने भोजन और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण पता चलेगा।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ 2027: कुंभ मेले के लिए परिवहन महायोजना, 4,500 बसें तैनात, बस स्टैंड होंगे कंक्रीट

नासिक रिंगरोड पर नया मोड़: किसान तैयार, पर अलाइनमेंट बदलो; 25 गांवों की एक शर्त

नासिक जिला परिषद में गड़बड़ी उजागर, CEO का बड़ा फैसला, जल संरक्षण के 58 प्रोजेक्ट कैंसिल

नासिक टीचिंग कैडर को झटका: सीनियरिटी से प्रमोशन पर रोक, शिक्षकों में नाराजगी

बच्चों को खाना पसंद नहीं आ रहा

कलवण के विधायक नितिन पवार ने कहा कि आश्रम विद्यालय में दहीदुले केंद्रीय रसोई से बालक-बालिकाओं को दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन को लेकर शिकायतें आ रही हैं और यह भी कहा जा रहा है कि बच्चों को खाना पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए, इस अनुबंध की ऑडिट कर उसे रद्द किया जाना चाहिए। केंद्रीय रसोई योजना आदिवासी छात्रों के हित में बिल्कुल भी नहीं है। यह ठेकेदार के हितों को साधने वाली योजना है। अभिभावकों और छात्रों ने मुझसे मांग की है कि हर आश्रम विद्यालय में पहले की तरह ताजा भोजन तैयार किया जाए।

ये भी पढ़े: ‘दो संतुष्ट तो तीसरे को उंगली करने की जरूरत नहीं’, संजय राउत ने बांधे सीएम फडणवीस की तारीफों के पुल

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें

बता दें, दो दिन पहले भी दलवत की दो छात्राओं को खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत मिली थी। तब भी विधायक नितिन पवार से खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। पिछले 4-5 दिनों से इस आश्रम स्कूल की 15-20 छात्राएं पेट दर्द, दस्त, मतली और बुखार जैसी समस्याओं से पीडित थीं, और आज यह संख्या बढ़कर 51 हो गई।

Food poisoning causes panic in kalwans government school

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 03:47 PM

Topics:  

  • Food Poisoning Case
  • Nashik News
  • Number of Students

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.