मालेगांव नगर निगम में नमाज विवाद: दफ्तर में घुसकर हंगामा करने वाले लुकमान और सलीम समेत 7 पर FIR दर्ज
Malegaon Namaz Dispute FIR: मालेगांव नगर निगम के विद्युत विभाग में जबरन नमाज पढ़ने और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में लुकमान समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
- Written By: अनिल सिंह
Malegaon Municipal Corporation Namaz Dispute (फोटो क्रेडिट-X)
Malegaon Municipal Corporation Namaz Dispute: महाराष्ट्र के मालेगांव में सरकारी कार्यालय के भीतर नमाज अदा करने और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मालेगांव नगर निगम (MMC) के विद्युत विभाग में हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, वायरमैन महेंद्र रघुनाथ सावंत की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी लुकमान और सलीम सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह घटना 23 फरवरी 2026 की शाम को हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी उबाल आ गया है। आरोप है कि इन लोगों ने न केवल सरकारी दफ्तर में जबरन नमाज पढ़ी, बल्कि वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की और सरकारी संपत्ति को नुकसान भी पहुँचाया।
Malegaon, Maharashtra: Police registered an FIR after namaz was offered inside the Municipal Corporation office. Seven individuals are named in connection with the incident. Further investigation is underway. pic.twitter.com/dJRyqFxdPl — IANS (@ians_india) February 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर WCL कोयला विवाद: समाधान के लिए बुलाई थर्ड पार्टी ही निकली धोखेबाज, खरीदार से मिलकर की करोड़ों साजिश
मैनुअल स्कैवेंजिंग मामले में PCMC को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नोटिस, 15 दिनों में मांगी विस्तृत रिपोर्ट
पुणे: नए सत्र में भी छठी कक्षा के छात्रों को नहीं मिलीं पाठ्य-पुस्तकें, बालभारती का दावा, 30 जून तक होगा वितरण
अकोला में स्मार्ट मीटर विवाद गरमाया, बढ़े बिजली बिलों की जांच की मांग पर शिवसेना आक्रामक
विद्युत विभाग के केबिन में ‘नमाज’ और हंगामा
शिकायतकर्ता महेंद्र सावंत के अनुसार, 23 फरवरी की शाम करीब 5 बजे लुकमान अपने साथियों के साथ अचानक विद्युत विभाग के कार्यालय में घुस आया। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी नमाज का समय हो गया है और वे कार्यालय के भीतर ही इसे अदा करेंगे। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने विद्युत अधीक्षक के केबिन में रखी कुर्सियां फेंक दीं, जिनमें से एक कुर्सी कर्मचारी सावंत के पैर में लगी। इस हंगामे के दौरान सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
ये भी पढ़ें- ‘अजित दादा अमर रहे’, नारों से गूंजा बारामती, रोहित पवार और NCP समर्थकों का थाने पर शक्ति प्रदर्शन
स्ट्रीट लाइट रजिस्टर को लेकर शुरू हुआ था विवाद
नमाज विवाद की शुरुआत नमाज से एक घंटे पहले ही हो गई थी। लुकमान और उसके साथियों ने दोपहर 4 बजे कार्यालय आकर स्ट्रीट लाइटों का हिसाब और स्टॉक रजिस्टर दिखाने की मांग की थी। जब वायरमैन सावंत ने उन्हें बताया कि लाइटें वार्ड में लगाने के लिए भेजी गई हैं और इसकी जानकारी केवल विद्युत निरीक्षक ही दे सकते हैं, तो आरोपी वहां से चले गए। लेकिन एक घंटे बाद वे दोबारा आए और नमाज पढ़ने की जिद करते हुए कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।
पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर के मुख्य बिंदु
घटना की गंभीरता को देखते हुए मालेगांव नगर निगम आयुक्त को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। मालेगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने (BNS की संबंधित धाराएं), मारपीट और धमकी देने के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उन वीडियो रिकॉर्डिंग्स की भी जांच कर रही है, जो आरोपियों में से एक ने हंगामा करते वक्त बनाई थी। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में धार्मिक गतिविधि की अनुमति नहीं है और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
