नासिक ZP की अंतिम संरचना घोषित, 10 तहसीलों में कोई बदलाव नहीं, 5 में हुए आंशिक परिवर्तन

Nashik Zila Parishad: नासिक जिला परिषद और पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए अंतिम समूह-गण संरचना की घोषणा कर दी गई है।
नासिक ZP
नासिक ZP (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik News: नासिक जिला परिषद और पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए अंतिम समूह-गण संरचना की घोषणा कर दी गई है। प्रकाशित मसौदा योजना में मालेगांव, नासिक, सुरगाना, पेठ और त्र्यंबकेश्वर तालुकाओं के समूहों और गणों में मामूली संशोधन किए गए हैं। इन पांच तहसीलों के कुछ गांवों को अन्य समूहों में शामिल किया गया है। शेष 10 तहसीलों जैसे चांदवड, निफाड, येवला, नांदगांव, सिन्नर, दिंडोरी, इगतपुरी, देवला और कलवन के समूहों और गणों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन तहसीलों की प्रकाशित समूह और गण संरचना यथावत बनी हुई है। इस बीच, इस प्रक्रिया के दौरान जिले से कुल 64 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनमें से 42 आपत्तियां खारिज कर दी गई जबकि 5 पूरी तरह से स्वीकार की गई और 17 आपत्तियां आंशिक रूप से स्वीकार की गई। सबसे अधिक आपत्तियां निफाड़ तहसील में 18 और नाशिक तहसील में 14 दर्ज की गई थीं।

अगले महीने होगा ड्रॉ

मालेगांव तहसील में प्राप्त आपतियों के कारण खाकुदी, झोडगे, कलवाडी, सकुरी, दाभाडी और रावलगांव समूहों की संरचना में आशिक परिवर्तन किया गया है। नासिक तहसील में प्राप्त आपत्तियां आआंशिक रूप से स्वीकार होने के बाद यहां भी आंशिक परिवर्तन किया गया है। त्र्यंबकेश्वर, सुरगाणा और पेट तहसील में भी सीमा निर्धारण पर मिली आपत्तियों के कारण कुछ गांवों को निकटवर्ती समूहों में शामिल कर दिया गया है। अब समूह और गण संरचना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, सभी का ध्यान आरक्षण ड्रॉ पर केंद्रित हो गया है। उम्मीद है कि यह डॉ अगले महीने के आसपास आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद ही उम्मीदवारों के चुनावी भविष्य का रास्ता साफ होगा।

ये भी पढे़:

विलास बोडके बने नाशिक के नए सूचना अधिकारी

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने ग्रुप 'ए' और ग्रुप जनसंपर्क निदेशालय ने 'बी' संवर्ग के अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले के बाद, पिछले छह-सात महीनों से खाली पड़े नासिक के जिला सूचना अधिकारी पद पर धुलिया के विलास बोडके को नियुक्त किया गया है। बोडके ने पहले भी नाशिक में जिला सूचना अधिकारी के तौर पर काम किया है। चुनावों से पहले उनका तबादला धुलिया हो गया था, लेकिन अब वे वापस नाशिक आ गए हैं।

मनीषा पिंगले जनसंपर्क अधिकारी

इस तबादले में अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अलिबाग की मनीषा पिंगले को नई दिल्ली के महाराष्ट्र परिचय केंद्र में जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है, जबकि जलगांव के युवराज पाटील का तबादला पुणे में किया गया है। इसी तरह, यवतमाल के मंगेश वरकड का तबादला वर्षों में, पुणे के रवींद्र ठाकुर का तबादला जलगांव में और डहाणू की शैलजा पाटिल का तबादला मुंबई में किया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com