Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द

Bharat Banait Nagpur Statement: दिल्ली पुलिस की पिटाई के बाद वायरल हुए नागपुर के भरत बनैत बोले- शिक्षा की लड़ाई के लिए आया हूं, बिना इस्तीफे नहीं लौटूंगा।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 02:04 PM

नागपुर का जांबाज भरत बनैत (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Bharat Banait Nagpur Boy Delhi NEET Protest: देश की राजधानी दिल्ली में नीट (NEET) परीक्षा विवाद और शिक्षा में अव्यवस्थाओं को लेकर जारी छात्रों के आंदोलन के बीच नागपुर के एक जांबाज युवा भरत बनैत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की कार्रवाई के दौरान “मारो सर, मारो…” चिल्लाते दिख रहे भरत बनैत की हिम्मत की देश भर में चर्चा हो रही है।

घटना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नागपुर निवासी भरत बनैत ने अपनी आपबीती सुनाई और अपना संकल्प दोहराया कि वे पुलिस के दमन से डरने वाले नहीं हैं और जब तक जिम्मेदार अधिकारियों का इस्तीफा नहीं हो जाता, वे आंदोलन स्थल से नहीं हटेंगे।

25-30 लोगों ने मिलकर पीटा

एबीपी माझा से बात करते हुए भरत बनैत ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आरएएफ के जवानों ने अचानक उन्हें घेर लिया। भरत ने कहा, “शुरुआत में 10 से 15 जवान मुझे बेरहमी से पीटने लगे। फिर देखते ही देखते 25 से 30 लोगों ने मिलकर मुझे मारना शुरू कर दिया। मैंने कोई गलत काम नहीं किया था, इसलिए मैंने हिम्मत से कहा, ‘मारो सर, मारो…’। अगर मैंने कोई हिंसा की है, तो दिल्ली पुलिस मुझे वीडियो दिखाए।”

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में FDA का बड़ा एक्शन: लाखों का संदिग्ध तेल जब्त, मशहूर बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला

पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, राहुल गांधी बोले- ‘संसद में फिर बंद किया मेरा माइक’

भरत ने खुलासा किया कि मौके पर मौजूद मीडिया के कैमरामैन और पत्रकारों ने बीच-बचाव किया और उन्हें पुलिस के चंगुल से बाहर निकाला, वरना उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान जवानों ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें- शर्म बेचकर खा गए हैं धर्मेंद्र प्रधान! कोई इतना बेशर्म कैसे हो सकता है, MNS नेता का इस्तीफा न देने पर सवाल

महंगाई ने पढ़ाई को मुश्किल बना दिया, शिक्षा के हक की है लड़ाई

आंदोलन में शामिल होने का कारण बताते हुए भरत बनैत ने कहा कि वे आम परिवारों के बच्चों की शिक्षा के हक की लड़ाई लड़ने दिल्ली आए हैं। देश में बढ़ती महंगाई और महंगी होती शिक्षा पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, “आज के दौर में 15 से 20 हजार रुपये कमाने वाला एक आम पिता अपने बच्चों की 1.5 से 2 लाख रुपये की स्कूल और कोचिंग फीस कैसे भरेगा? सरकारी शैक्षणिक संस्थानों का बुरा हाल है और निजी संस्थान लूट मचा रहे हैं।”

अत्याचार से डरूंगा नहीं, न्याय मिलने तक डटा रहूंगा

भरत बनैत ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वे एक सच्चे भारतीय के रूप में अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं और किसी भी तरह के पुलिसिया दबाव या डर के आगे नहीं झुकेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं यहीं डटा रहूंगा और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटूंगा। जब तक संबंधित मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जिम्मेदार अधिकारी अपना इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक नागपुर और महाराष्ट्र के युवा दिल्ली की सड़कों पर डटे रहेंगे।” इस वायरल वीडियो और भरत के बयान के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Nagpur bharat banait delhi police protest viral video statement neet row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 02:04 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Maharashtra News
  • Nagpur
  • Nagpur News
  • NEET Paper Leak

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.