Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्रवृत्ति परीक्षा के कारण बदली EMRS एग्जाम डेट, अब 1 मार्च को होगी परीक्षा, छात्रों के लिए राहत

Eklavya School Admission: नासिक में EMRS प्रवेश परीक्षा 2026-27 की तारीख बदली गई है। छात्रवृत्ति परीक्षा से टकराव के कारण अब परीक्षा 22 फरवरी की जगह 1 मार्च 2026 को आयोजित होगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 18, 2025 | 10:07 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Eklavya School Admission Hindi News: नासिक शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) की प्रवेश परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।

महाराष्ट्र ट्राइबल पब्लिक स्कूल सोसाइटी ने छात्रवृत्ति परीक्षा (स्कॉलरशिप एग्जाम) के साथ टकराव को देखते हुए यह फैसला लिया है। अब यह प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी के स्थान पर 1 मार्च, 2026 को आयोजित की जाएगी।

नेशनल ट्राइबल स्टूडेंट एजुकेशन कमेटी की गाइडलाइन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया लागू की जा रही है। पहले यह परीक्षा 22 फरवरी को होनी थी, लेकिन उसी दिन महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की कक्षा 5वीं और 8वीं की छात्रवृत्ति परीक्षा भी निर्धारित है।

सम्बंधित ख़बरें

सिंहस्थ से पहले बड़ा कदम, नासिक को 227 करोड़ का सीवरेज बूस्ट, अमृत-2 योजना से राहत

पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेनें लेट: बांद्रा स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतार, बढ़ी परेशानी

ओबीसी जनगणना अभियान का आगाज, 8 फरवरी से होगी शुरुआत, वर्धा से दिल्ली तक गूंजेगी मांग

अजित पवार हादसे पर राजनीति! तटकरे पर लगे आरोपों पर भड़के सीएम फडणवीस, बोले- मानवता न खोएं राजनेता

प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

छात्रों का शैक्षणिक नुकसान न हो, इसलिए सोसाइटी ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र ट्राइबल पब्लिक स्कूल सोसाइटी (नासिक) द्वारा राज्य में 37 सीबीएसई बोर्ड एकलव्य स्कूल चलाए जा रहे हैं।

कक्षा 6 के लिए प्रत्येक स्कूल में 60 सीटें (30 लड़के और 30 लड़कियां) उपलब्ध होंगी। कक्षा 6 में 2,200 नई सीटों और कक्षा 7 से 9 की 873 रिक्त सीटों (बैकलॉग) पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Nashik Fitness Center: ट्रांसपोर्टर बचाव अभियान को बड़ी राहत, RTO के आश्वासन से स्थगित हुआ आंदोलन

प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र संबंधित अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय, सरकारी आश्रम स्कूल और एकलव्य मॉडल स्कूलों के साथ विभाग की वेबसाइट पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।

विभागउपलब्ध सीटें

विभाग उपलब्ध सीटें
नाशिक 1192
नागपुर 923
ठाणे 583
अमरावती 395

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) योजना आदिवासी छात्रों की शिक्षा में सुधार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि एकलव्य प्रवेश परीक्षा और छात्रवृत्ति परीक्षा एक ही दिन पड़ रही थी, इसलिए छात्रों के हित में शेड्यूल बदला गया है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि अधिक से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकें।”

सदस्य सचिव, महाराष्ट्र ट्राइबल पब्लिक स्कूल सोसाइटी, लीना बनसोड

Emrs nashik admission exam date changed 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 10:07 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.