निकाय चुनाव में शिंदे ने झोंकी ताकत, ताबड़तोड़ रैली से कर रहे चुनाव प्रचार
Eknath Shinde: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने येवला, इगतपुरी और भगूर में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने विकास, रोजगार और सुविधाओं का वादा किया और शिवसेना को भारी बहुमत से जीताने की अपील की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik News: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नगरपरिषद चुनाव के लिए येवला, इगतपुरी और भगूर में जनसभाएँ कीं। इससे पहले भी उन्होंने मनमाड और सिन्नर में सभा ली थी। उसके बाद दोबारा सभाएँ लेकर उन्होंने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। येवला में हुई सभा में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विकास ही हमारा एजेंडा है। कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि विकास के लिए शिवसेना को विजयी बनाएं। नगरविकास मंत्री मैं हूँ, इसलिए आप चिंता न करें। गाला धारकों का पुनर्वसन करेंगे, पानी की समस्या के लिए जितना निधि चाहिए वह देंगे। यातायात की समस्या हल करने के लिए बायपास रोड बनाएंगे और समृद्धि महामार्ग से जोड़ने के लिए कनेक्टिंग रोड भी बनाएंगे, ऐसा उन्होंने कहा।
शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) गठबंधन के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार रूपेश दराडे तथा अन्य सदस्य पद के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए शहर के शनि पटांगण में आयोजित सभा में वे बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि यदि आपको विकास चाहिए, रोजगार चाहिए, सुविधाएँ चाहिए, बायपास रोड चाहिए, तो येवला में परिवर्तन कीजिए और शिवसेना को भारी बहुमत से जिताइए। येवला के विकास और प्रगति के लिए आवश्यक सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराए बिना मैं नहीं रहूँगा, यह आश्वासन शिंदे ने दिया।
इगतपुरी में की सभा
इगतपुरी में हुई सभा में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि शिवसेना–राष्ट्रवादी महायुती के नगराध्यक्ष को चुनकर अपने गाँव का विकास करें। विकास के प्रस्तावों पर तुरंत हस्ताक्षर करने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में मेरा नाम सब जानते हैं। इगतपुरी के विकास के लिए महायुती की सत्ता जरूरी है और यहाँ के सभी उम्मीदवारों की जीत तय है। पिछले तीस साल जिनके हाथ में सत्ता थी, उन्होंने नागरिकों का विकास नहीं किया, बल्कि अपना विकास कर इगतपुरी को पीछे धकेल दिया, ऐसा तीखा आरोप शिंदे ने लगाया। उन्होंने आगे कहा कि नगरविकास विभाग मेरे पास है और इगतपुरी के विकास के लिए मंत्री भी यहाँ मौजूद हैं। विधायक हीरामण खोसकर इगतपुरीकरों के साथ हैं। ‘लाडकी बहन योजना’ शुरू है और किसी भी परिस्थिति में यह योजना बंद नहीं होगी। नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार शालिनी खातळे के प्रचार के लिए आयोजित सभा में वे बोल रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
AI in Government Work Nashik: सरकार बनी स्मार्ट, अब एआई (AI) निपटाएगा सरकारी फाइलें, फाइलों की धूल का खेल खत्म
Nashik Heatwave 2026: नासिक बना तंदूर, दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा, सूरज का तांडव जारी
Deloitte Investigation: TCS कांड में डेलॉइट का डोज, अब ग्लोबल जासूस खोलेंगे धर्मांतरण का कच्चा चिट्ठा
TCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?
यह भी पढ़ें- गंदगी देखकर भड़के परिवहन मंत्री सरनाईक, सोलापुर के वरिष्ठ आगार प्रमुख को किया निलंबित
भगूर में रैला को संबोधित किया
नाशिक जिले के भगूर, जो स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जन्मभूमि है, वहाँ आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि भगूर में सावरकर स्मारक और उद्यान के लिए 40 करोड़ रुपये दिए हैं। ग्रामीण अस्पताल मंजूर हो चुका है। पानीपुरवठा योजना के लिए 25 करोड़ स्वीकृत हैं, भूमिगत गटार योजना भी शुरू है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अंडरग्राउंड बिजली केबल हेतु निधि मिलना बाकी है। अध्ययन कक्ष और शैक्षणिक इमारत के लिए 20 करोड़ रुपये आवश्यक हैं, जो दिए जाएंगे। नमो उद्यान के लिए दिए गए 1 करोड़ से सुंदर उद्यान विकसित होगा, ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया। उन्होंने शिवसेना की नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार अनीता करंजकर और 20 उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
