एकनाथ शिंदे का ‘मिशन रेस्क्यू’ सफल: फुजैराह से मुंबई लौट रहे 164 मराठी नागरिक, शाम तक पहुंचेंगे घर
Eknath Shinde UAE Rescue Mission: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर यूएई में फंसे महाराष्ट्र के 164 नागरिकों की सुरक्षित वापसी। आज विशेष उड़ानों से मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे सभी यात्री।
- Written By: अनिल सिंह
Eknath Shinde UAE Rescue Mission (फोटो क्रेडिट-X)
Maharashtra Citizens Stuck in Dubai Return: मध्य पूर्व में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण हवाई क्षेत्र (Airspace) बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की व्यक्तिगत पहल और त्वरित कार्रवाई के चलते आज 164 नागरिक विशेष उड़ानों के जरिए स्वदेश लौट रहे हैं।
युद्ध की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण ये नागरिक दुबई सहित विभिन्न अमीरात में पिछले कुछ दिनों से अटके हुए थे, जिनकी सुरक्षित वापसी के लिए राज्य सरकार ने केंद्र के समन्वय से ‘मिशन रेस्क्यू’ को अंजाम दिया है।
LIVE 📹 पत्रकारांशी संवाद 📍 ठाणे https://t.co/pk9hxPVgMq — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) March 2, 2026
सम्बंधित ख़बरें
विपक्ष का महा-पाप: 70 करोड़ महिलाओं के अधिकारों की ‘भ्रूणहत्या’; फडणवीस का जोरदार पलटवार
भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक विजेता खाशाबा जाधव को मिलेगा पद्म विभूषण? बॉम्बे HC का केंद्र को बड़ा निर्देश
पालकमंत्री पर बरसे विधायक: महेश शिंदे ने पूछा- 5 साल में कितने शिवसैनिक बनाए? शिंदे गुट के लिए बढ़ी चुनौती
लेबनान में सैकड़ों किलोमीटर अंदर घुसा इजरायल, बफर जोन बनाने में जुटा IDF, नेतन्याहू का ऐलान नहीं छोड़ेंग जमीन
Star Air की विशेष उड़ानों से ‘घर वापसी’
उपमुख्यमंत्री शिंदे के निर्देशों के बाद Star Air की दो विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है। ये विमान आज (3 मार्च, 2026) यूएई के फुजैराह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भर रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहला विमान (VT-GSO) दोपहर 3:30 बजे और दूसरा विमान (VT-GSH) शाम 4:30 बजे टेकऑफ करेगा। प्रशासन ने मुंबई एयरपोर्ट पर इन यात्रियों के स्वागत और सुचारु निकास के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
ये भी पढ़ें- अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
इंदिरा स्कूल के 84 छात्रों सहित 164 यात्री
वापस लौटने वाले यात्रियों में पुणे स्थित Indira School of Business Studies के 84 छात्र शामिल हैं, जो एक शैक्षणिक दौरे पर दुबई गए थे। इसके अलावा ठाणे, मुरबाड और अहिल्यानगर (अहमदनगर) के अन्य नागरिक भी इन उड़ानों का हिस्सा हैं। दो दिन पहले, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने खुद इन नागरिकों से वीडियो कॉल के जरिए बात की थी और उन्हें ढांढस बंधाया था कि महाराष्ट्र सरकार उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
शाम 7:00 बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद
प्रशासनिक गणना के अनुसार, दोनों विमानों के यात्री आज शाम 5:30 से 7:00 बजे के बीच मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हवाई क्षेत्र के बंद होने और कूटनीतिक जटिलताओं के बावजूद, महाराष्ट्र सरकार ने विमानन कंपनियों और स्थानीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखा। यह सफल अभियान न केवल राज्य सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि संकट के समय नागरिकों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
