-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Drinking Water Shortage Increased With Heat In Nashik District Water Supply Through Tankers In So Many Villages
नासिक जिले में गर्मी के साथ बढ़ी पीने के पानी की किल्लत, इतने गांवों में हो रहा टैंकरों से जलापूर्ति
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
नासिक: जैसे-जैसे गर्मी (Heat) का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जिले में जल किल्लत (Water Shortage) का संकट गहराता जा रहा है। जल किल्लत का सामना करने वाले नागरिकों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टैंकरों (Tankers) द्वारा जलापूर्ति (Water Supply) की जा रही है। आज की स्थिति में 39 गांवों के 47 हजार नागरिकों को 21 टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से जिले में जल किल्लत महसूस की जा रही है। इसके चलते देवला में पहले टैंकर से जलापूर्ति शुरू हुई। जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नासिक जिले में जल किल्लत का संकट गहराता जा रहा हैं।
इसके चलते टैंकर से जलापूर्ति करने की मांग बढ़ रही है। आज की स्थिति में येवला, चांदवड़, मालेगांव, बागलाण और देवला तहसीलों में टैंकर द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। 29 गांवों और 10 वाड़ियों में टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। येवला तहसील में सबसे अधिक जल किल्लत महसूस की जा रही है। इसलिए 19 गांवों और 7 वाड़ियों में 13 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। चांदवड़ और मालेगांव तहसील में 3-3 टैंकरों द्वारा जलापूर्ति की जा रही है। चांदवड़ में 6 तो मालेगांव में 4 जगह पर टैंकर से जलापूर्ति हो रही है। कुल मिलाकर जिले के 46 हजार 951 नागरिकों को टैंकर द्वारा पानी दिया जा रहा है।
जिले में नौ कुएं किए गए अधिग्रहीत
जल किल्लत महसूस किए जाने वाले गांवों को जलापूर्ति करने के लिए अब तक नौ कुएं अधिग्रहीत किए गए हैं। मालेगांव में छह और देवला में तीन कुएं अधिग्रहीत किए गए है। जिले में टैंकर के 36 राउंड मंजूर किए गए हैं। प्रत्यक्ष में 35 राउंड से ही जलापूर्ति की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
नागपुर विदर्भ के विकास को रफ्तार, नदी जोड़ परियोजना के कार्यों का निरीक्षण; जल सुरक्षा पर सरकार का फोकस
येवला में 3 रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर को मंजूरी: 136.79 करोड़ से खत्म होगा जाम, निर्माण का रास्ता साफ
लू से बेहाल नासिक: 43°C में तपते हालात, किसानों ने ‘फॉगर तकनीक’ से बचाईं गायें और बढ़ाया दूध उत्पादन
तहसील स्तर पर टैंकर की स्थिति
| तहसील | गांव | टैंकर | लाभार्थी |
| बागलाण | 02 | 01 | 1186 |
| चांदवड़ | 06 | 03 | 11010 |
| देवला | 01 | 01 | 4730 |
| मालेगांव | 04 | 03 | 5847 |
| येवला | 26 | 13 | 24178 |
| कुल | 39 | 21 | 46951 |
मनमाड शहर में भीषण पेयजल संकट
वहीं, मनमाड़ में जहां शहर को जलापूर्ति करने वाले बांध का पानी समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर भूमिगत जलस्तर तेजी से नीचे जाने के कारण बोरवेल भी बंद होने लगे हैं। इसके कारण मनमाड शहर में भीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। इस समय नगर पालिका शहर में 15 दिन बाद जलापूर्ति कर रही है। इससे लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। शहर में उत्पन्न जल संकट को हल करने के लिए पालखेड बांध से पानी देने की मांग नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलापूर्ति विभाग से की गयी हैं। मनमाड के जनता पिछले 35 सालों से पेयजल संकट का सामना करती आ रही है। इस साल यह संकट विकराल होता जा रहा हैं। शहर को जलापूर्ति करने वाले वागदरडी बांध का पानी लगभग समाप्त होने की कगार पर है। इस समय बांध में केवल एक माह तक का पानी शेष है, जिसके कारण शहर में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है।
Drinking water shortage increased with heat in nashik district water supply through tankers in so many villages
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














