Nashik: मनमाड-नांदगांव सभा में शिंदे का दावा, बोले- सुहास कांदे नासिक के ‘बिग बॉस’
Maharashtra Nikay Chunav: मनमाड-नांदगांव की चुनावी सभा में एकनाथ शिंदे ने सुहास कांदे को क्षेत्र का ‘बिग बॉस’ बताते हुए कहा कि विकास की गंगा आगे भी बहती रहेगी। महायुति उम्मीदवारों को समर्थन की अपील।
- Written By: अपूर्वा नायक
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सौ. सोशल मीडिया )
Deputy CM Eknath Shinde In Manmad: राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि विधायक सुहास कांदे ने 7 नगरसेवकों को निर्विरोध जिताकर एक इतिहास रचा है, जो पिछले 100 वर्षों में नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि नाशिक निर्वाचन क्षेत्र के बिग बॉस सुहास कांदे हैं। कांदे विरोधियों के वांद करने वाले हैं। वे विकास कायों के माध्यम से विरोधियों को मुश्किल में डालने वाले हैं।
उन्होंने एक जनसभा में बोलते हुए आश्वासन दिया कि जिस तरह का विश्वास आपने उन्हें 2 बार विधानसभा चुनावों में दिखाया है, वैसा ही विश्वास नगर परिषद चुनाव में भी दिखाएं, शिंदे नगर परिषद चुनाव में खड़े मनमाड और नांदगांव के महायुति उम्मीदवारों के प्रचार के लिए शहर के एकात्मता चौक में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
नासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
इस दौरान मंच पर शिक्षा मंत्री दादा भुसे, विधायक सुहास कांद, अंजुम कांदे, पूर्व विधायक राजेंद्र देशमुख, संजय पवार, सीधे नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेश पाटील और सागर हिरे सहित महावृत्ति के सभी नगरसेवक पद के उम्मीदवार उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें :- फर्जी अधिकारी बनकर घूम रही कल्पना भागवत गिरफ्तार, ATS-IB भी जांच में शामिल
विकास की गंगा जारी रहेगी
शिंदे ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तब विधायक सुहास कांदे ने मनमाड़ के लिए डेढ़ हजार करोड़ और पूरे निर्वाचन क्षेत्र के लिए साढ़े 3 हजार करोड़ रुपये की निधि लाकर मनमाड, नांदगांव शहर समेत पूरे निर्वाचन क्षेत्र का विकास किया, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मनमाड शहर की पानी की समस्या स्थायी रूप से हल हो गई है और अन्य विकास कार्य भी बड़े पैमाने पर हुए है। विकास की यह गंगा आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
