मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
Illegal Construction Nashik: नासिक में नगरसेवक मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद 25 अन्य नगरसेवकों के खिलाफ अवैध निर्माण व 2 से अधिक संतान होने की शिकायतें गरमाईं। मनपा आयुक्त ने जांच रिपोर्ट तलब की है।
- Written By: रूपम सिंह
निदा खान , नगरसेवक मतीन पटेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Municipal Commissioner Illegal Construction Nashik: नासिक के कथित धर्मांतरण प्रकरण में आरोपी निदा खान को आश्रय देने के आरोप के बाद एआईएमआईएम के नगरसेवक मतीन पटेल की तीन अवैध संपत्तियों पर मनपा प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई किए जाने के बाद अब अन्य नगरसेवकों के खिलाफ लंबित शिकायतों का मुद्दा भी चर्चा में आ गया है। महानगरपालिका प्रशासन के पास करीब 22 से 25 नगरसेवकों के खिलाफ अवैध निर्माण, अतिक्रमण व दो से अधिक संतान होने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
संबंधित विभागों द्वारा इन शिकायतों की जांच किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन आयुक्त अमोल येडगे ने स्पष्ट किया कि संबंधित रिपोर्ट अब तक उनके पास नहीं पहुंची है। इससे पूरे मामले को लेकर संशय की स्थिति बन गई है। जनवरी में हुए महानगरपालिका चुनाव के बाद कई पराजित उम्मीदवार व अन्य लोगों ने निर्वाचित नगरसेवकों के खिलाफ विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई थीं।
इनमें अवैध निर्माण, अतिक्रमण तथा तीसरी संतान होने के बावजूद चुनाव लड़ने जैसे आरोप शामिल हैं। नियमों के अनुसार दो से अधिक संतान होने पर महानगरपालिका चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्रशासन तक पहुंचीं। इन शिकायतों की जांच के लिए नगररचना व अतिक्रमण विभाग को निर्देश दिए गए थे। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट भी तैयार की।
सम्बंधित ख़बरें
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
मतीन पटेल के मकान से निकला 38 ट्रक का मलबा
नासिक मनपा प्रशासन ने नगरसेवक मतीन पटेल की दो मकानों व एक कार्यालय समेत तीन अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 18 ट्रक मलबा हटाया जा चुका है, जबकि 15 से 20 ट्रक मलबा अभी भी मौके पर पड़ा हुआ है।
