Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सातपुर में बीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से दुपहिया सवार महिला की मौत

Satpur container accident: सातपुर में कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, नागरिकों ने अवैध पार्किंग और दुर्घटनाओं पर पुलिस कार्रवाई की मांग की। गुस्साए नागरिकों ने घटना स्थल का दौरा किया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 27, 2025 | 09:47 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: सातपुर त्र्यंबक रोड पर एक कंटेनर की टक्कर से दुपहिया सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसके बाद नागरिकों ने प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। पपैया नर्सरी से सातपुर की ओर जा रहीं स्वाती संतोष बेल्हेकर अपनी एक्टिवा (MH 15 KD 9372) से सातपुर जा रही थीं। रोहित पेट्रोल पंप के सामने से गुजरते समय पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर (GJ O6 BT 0271) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। इस हृदय विदारक घटना को देखकर लोगों का मन व्यथित हो गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय नागरिक काफी आक्रोशित हो गए हैं। नागरिकों का आरोप है कि इस क्षेत्र में अवैध कंटेनर और ट्रॉली ट्रकों की पार्किंग बड़े पैमाने पर बढ़ गई है, जिसके कारण बार-बार दुर्घटनाओं का सिलसिला शुरू हो गया है और कई लोगों की जान जा चुकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से लोगों में रोष बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- मेट्रो ट्रेन के सभी प्रोजेक्ट अब समय सीमा में पूरे होंगे, CM फडणवीस ने चुनाव प्रचार में किया वादा

गुस्साए नागरिकों के साथ सातपुर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की ब्लॉक अध्यक्ष माया काले ने घटना स्थल का दौरा किया और पुलिस व यातायात विभाग से तत्काल क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बार-बार हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Container accident death woman badlapur satpur road anger against illegal parking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 27, 2025 | 09:47 PM

Topics:  

  • Latest News
  • NCP

सम्बंधित ख़बरें

1

प्रदूषण के लिए ज्वालामुखी की राख को ठहराया जिम्मेदार तो भड़के जज, बोले- देख रहे हैं दिल्ली की हालत

2

WPL 2026 में DC मचाएगी तहलका! 4 वर्ल्ड कप विनर प्लेयर्स को खरीदा, हारने वाली कप्तान भी टीम में शामिल

3

‘इस्लाम एक मुसीबत है…’, वाशिंगटन अटैक पर भड़के ट्रंप के करीबी सांसद, मुसलमानों पर बोला हमला

4

ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में छोड़ा राज!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.