-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ncp Sp Preparing Third Front District Congress Not Paying Attention Meeting Parties
NCP-SP जिले में तैयार कर रही थर्ड फ्रंट, कांग्रेस नहीं दे रही भाव, पार्टियों के साथ हुई बैठक
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 2 दिसंबर को नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव होंगे। सभी राजनीतिक पार्टियों ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है।

एनसीपी-एसपी की बैठक (सौजन्य-नवभारत)
Nagpur News: स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 2 दिसंबर को नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है। 17 नवंबर पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन है लेकिन राज्य में दोनों गठबंधनों महायुति और मविआ में मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपने सहयोगी दलों को कोई भाव नहीं दे रही हैं।
यही कारण है कि मविआ में शामिल घटक दल एनसीपी शरद पवार पार्टी और शिवसेना उद्धव ठाकरे ने समविचारी पार्टियों और सामाजिक संगठनों के साथ अलग गठबंधन तैयार कर रही हैं। एनसीपी एसपी ने इस संदर्भ में अनेक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और समझा जा रहा है कि 2-3 दिनों में ‘थर्ड फ्रंट’ की घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में बनी आम सहमति
एनसीपी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुंटे ने बताया कि कांग्रेस को छोड़कर अन्य समविचारी पार्टियों के साथ संडे को बैठक की गई जिसमें नगर पंचायत, जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव एक साथ गठबंधन कर लड़ने पर आम सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि चर्चा जारी है और संभवत: 2-3 दिनों में तीसरे मोर्चा की घोषणा कर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
गड़चिरोली के नप उपचुनाव में BJP को लगा झटका! कुरखेड़ा में कांग्रेस तो अहेरी में शरद पवार गुट ने लहराया परचम
पातुर नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस का बजा डंका, हिदायत खान ने भाजपा-शिवसेना यूबीटी को 1600 वोटों से दी शिकस्त
बैठक में चुनाव प्रभारी सलिल देशमुख, किशोर गजभिये, शिवसेना यूबीटी जिला प्रमुख उत्तम कापसे, आम आदमी पार्टी के सोनू फटिंग, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के प्रशील कोडापे, रजत नेहरा, सूरज आत्राम, प्रशीक गाडगे, शुभम परतेकी, अखिल भारतीय युवा विकास परिषद के राधेशाम टेकाम, भाकपा के गजानन घोडे, भीम आर्मी के अंकित राऊत, रिपब्लिकन लोकशाही मोर्चा के अरुण गाडे, ओबीसी बहुजन आघाड़ी के रमेश पिसे आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस का एकला चलो…
मविआ के सहयोगी दलों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि कांग्रेस निकाय चुनाव में गठबंधन के संदर्भ में कोई चर्चा नहीं कर रही है। एनसीपी को कांग्रेस के संदर्भ में बीते चुनाव में भी बुरा अनुभव रहा है। जिला परिषद में गठबंधन कर चुनाव लड़ा गया था लेकिन एनसीपी की 5 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में उतर आए थे। जीत के बाद जिला परिषद में एनसीपी को सम्मानजनक स्थान भी नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें – नागपुर में मिलेगी ट्रामा की PG डिग्री, GMC बनेगा महाराष्ट्र का पहला मेडिकल कॉलेज, शुरू हो गई तैयारी
एक सभापति पद के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसलिए इस बार एनसीपी एसपी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। कांग्रेस द्वारा इस बार भी भाव नहीं दिये जाने के चलते उसने शिवसेना यूबीटी व अन्य दलों के साथ थर्ड फ्रंट बनाकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। यह भी बता दें कि जिले में निकाय चुनावों में कांग्रेस की दमदार पकड़ रही है। जिप में उसकी पूर्ण बहुमत से सत्ता थी। इसलिए इस बार भी वह एकला चलो की रणनीति पर आगे बढ़ती नजर आ रही है।
Ncp sp preparing third front district congress not paying attention meeting parties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














