- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Blueprint Development For Cities Badlapur Metro Project
मेट्रो ट्रेन के सभी प्रोजेक्ट अब समय सीमा में पूरे होंगे, CM फडणवीस ने चुनाव प्रचार में किया वादा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Badlapur Devendra Fadnavis: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बदलापुर में प्रचार सभा में कहा कि सरकार ने राज्य के शहरों के विकास के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया है, मेट्रो प्रोजेक्ट की प्रक्रिया शुरू हुई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Badlapur News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां एक प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी शहरों का विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक ब्लू प्रिंट तैयार किया है। इस संकल्पना को लागू करने के लक्ष्य को लेकर हम काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांवों के साथ ही शहरों के विकास पर भी जोर दिया है, इसलिए गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास पर भी सरकार ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही यहां रहने वाले नागरिकों को नौकरी और धंधों के लिए आसानी हो, इसके लिए बदलापुर में आने वाली मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही उपनगरीय रेल सेवा यानी लोकल ट्रेनों की बेहतर सेवा देने की योजना भी है। बदलापुर के लाखों नागरिकों को इसके अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
गुरुवार की शाम को शहर के पूर्व स्थित शिरगांव मैदान में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार) और आरपीआई (आठवले) महागठबंधन के उम्मीदवारों की प्रचार सभा आयोजित की गई थी। इस विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उक्त बातें कही। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल, राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक, कैबिनेट मंत्री परशुराम, आर्थिक विकास महामंडल के अध्यक्ष कैप्टन आशीष दामले, विधायक निरंजन डावखरे, क्षेत्रीय विधायक किसन कथोरे, कुमार आयलानी, सुलभा गायकवाड़, पूर्व नपा अध्यक्ष राजन घोरपड़े, भाजपा बदलापुर नपा अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रुचिता घोरपड़े, अंबरनाथ नपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तेजश्री करंजुले आदि मंच पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मेट्रो ट्रेन के सभी प्रोजेक्ट अब समय सीमा में पूरे होंगे। जितने भी मेट्रो प्रोजेक्ट हैं, उन्हें मात्र तीन से साढ़े तीन साल में पूरा करने का टार्गेट दिया गया है। उन्होंने बदलापुर शहर की सबसे महत्वपूर्ण उल्हास नदी के तट पर रेड लाइन और ब्लू लाइन के मुद्दे पर कहा कि इसका समाधान नए मानकों के माध्यम से किया जाएगा। बढ़ते शहरीकरण में भविष्य में जल संकट का सामना कुलगांव, बदलापुर, अंबरनाथ, पनवेल वासियों को न हो, इसके लिए पोशिर और शिलार बांध के निर्माण को लेकर सरकार गंभीर है। इन दोनों बांधों का निर्माण किया जा सके, इसके लिए जलसंपदा विभाग को एमएआरडीए के माध्यम से आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस के अनुसार, इन बांधों से लगभग दो सौ एमएलडी पानी प्रतिदिन मिलेगा, जिससे पनवेल, नवी मुंबई, अंबरनाथ और बदलापुर की पानी की समस्या आगामी 25 वर्षों के लिए समाप्त हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
नागपुर में ग्राम विकास पुरस्कार-2026 का वितरण, CM फडणवीस रहे मौजूद; 9 ग्राम पंचायतों को मिला सम्मान
पुणे शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिस अफसर सस्पेंड! CM फडणवीस ने दिए CID जांच के आदेश
CM फडणवीस ने किया मुंबई टेक वीक 2026 का शुभारंभ, 10,000 करोड़ का होगा निवेश, मिलेगी 1.5 लाख नौकरियां
यह भी पढे़ं-विरोध के बाद साधुग्राम का ले-आउट बदलेगा, तपोवन में 1800 पेड़ काटने के बवाल पर प्रशासन का फैसला
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि मार्ग, बड़ौदा जेएनपीटी से बदलापुर की कनेक्टिविटी पर भी प्रकाश डाला। बदलापुर की प्रस्तावित ड्रेनेज प्रोजेक्ट, अमृत योजना 2 और मध्य रेलवे के कल्याण कर्जत के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के काम को गति देने के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री फडणवीस ने भाजपा और राकां के उम्मीदवारों को जिताने का आग्रह बदलापुर के मतदाताओं से किया।
Devendra fadnavis blueprint development for cities badlapur metro project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














