-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Cm Fadnavis Visit To Jalgaon Said Farmers Will Receive Compensation Before Diwali And Panchnamas Will Be Completed Quickly
जलगांव दौरे पर CM फडणवीस बोले- दिवाली से पहले किसानों को मिलेगा मुआवजा, पंचनामे तेजी से पूरे होंगे
- Written By: सोनाली चावरे
Nashik News: जलगांव में सीएम फडणवीस ने बाढ़ पीड़ित किसानों से संवाद कर आश्वासन दिया कि दिवाली से पहले मुआवजा पहुंचाया जाएगा। पंचनामे तेजी से पूरे होंगे और बीज-खाद तुरंत उपलब्ध कराए जाएंगे।

जलगांव दौरे पर CM फडणवीस (pic credit; social media)
CM Fadnavis Visit Jalgaon: जलगांव जिले में भारी बारिश और बाढ़ से किसानों व व्यापारियों को गहरी चोट पहुँची है। सबसे ज्यादा असर पाचोरा और जामनेर तहसील में देखने को मिला। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को जलगांव पहुँचे और बाढ़ प्रभावितों से सीधा संवाद किया। सीएम ने किसानों और नागरिकों की व्यथा ध्यान से सुनी और प्रशासन को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने हवाई अड्डे पर 37 प्रभावित किसानों व नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने साफ कहा कि किसानों का नुकसान उनकी सरकार की पहली चिंता है। उन्होंने घोषणा की कि फसलों के पंचनामे तुरंत पूरे होंगे और मुआवजा वितरण तेजी से किया जाएगा। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्वास और सड़कों, जलापूर्ति समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की मरम्मत के लिए विशेष निधि की भी घोषणा की।
विधायक किशोर पाटिल ने इस मौके पर कहा कि पूरे जिले में पाचोरा तहसील सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है, इसलिए यहाँ ज्यादा संसाधन और तत्काल सहायता दी जाए। जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने जानकारी दी कि अब तक 70 प्रतिशत पंचनामे पूरे हो चुके हैं और जल्द ही मुआवजा वितरण शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
राज्य सरकार पहले ही 2,215 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी दे चुकी है। इसमें से 1,829 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में जमा किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि दिवाली से पहले प्रभावित किसानों तक मुआवजा पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही जलगांव सहित अन्य जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 17 टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात की गई हैं।
संवाद के दौरान एक किसान ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बाढ़ में उसकी पूरी फसल बह गई और अब अगले सीजन की बुआई के लिए बीज और खाद तक उपलब्ध नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत बीज और खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा कि जिले के हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुँचाई जाएगी। जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने भी भरोसा दिया कि भविष्य में बाढ़ से बचाव के लिए लंबे समय के उपाय किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए राहत और उम्मीद का संदेश लेकर आया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार किसानों की हर समस्या में साथ खड़ी है और दिवाली से पहले राहत पहुंचाने का वादा निभाया जाएगा।
Cm fadnavis visit to jalgaon said farmers will receive compensation before diwali and panchnamas will be completed quickly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMगड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Jul 02, 2026 | 04:40 PMमै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










