Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nashik: विभिन्न विषय समितियों के सभापतियों का निर्विरोध चयन, 6 में से 5 समितियों पर शिवसेना का कब्जा

Shiv Sena Dominance: मनमाड नगर परिषद की विभिन्न विषय समितियों और स्थायी समिति के सभापतियों का निर्विरोध चयन संपन्न हुआ, जिसमें छह में से पांच समितियों पर शिवसेना और एक पर भाजपा का कब्जा रहा।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 03, 2026 | 09:15 PM

municipal committee election (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manmad Nagar Parishad: मनमाड नगर परिषद की विभिन्न विषय समितियों तथा स्थायी समिति के सभापतियों के चयन के लिए मंगलवार को आयोजित विशेष सभा में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्माण, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण तथा नियोजन एवं विकास समितियों के लिए चुनाव हुए, जिनमें शिवसेना का स्पष्ट दबदबा देखने को मिला। कुल छह समितियों में से पांच पर शिवसेना और एक पर भाजपा के नगरसेवक निर्वाचित हुए।

चयन प्रक्रिया मालेगांव के उपजिलाधिकारी (प्रांत अधिकारी) नितिन सदगीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रत्येक समिति के सभापति पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण निर्वाचन निर्णय अधिकारी सदगीर ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

नवनिर्वाचित सभापतियों की सूची इस प्रकार है

• स्वास्थ्य समिति: पूजा साबले
• जलापूर्ति समिति: विशाल अहिरे
• महिला एवं बाल कल्याण समिति: पूजा लालसरे
• शिक्षा समिति: डॉ. सुहास जाधव
• नियोजन एवं विकास समिति: मुकुंद एलिन्जे

सम्बंधित ख़बरें

वाशिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अपराधों का पर्दाफाश; सोने के आभूषण और डीजल चोरों सहित 9.59 लाख का माल जब्त

Mumbai News: आज़ाद मैदान में गिग और प्लेटफॉर्म सेवा कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

कोंकण रेलवे आरपीएफ का ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते, बचाए 98 नाबालिग बच्चे

‘लाइफलाइन’ पर घटती लाइफ! रेल पटरियों पर थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, जानिए 2025 के चौंकाने वाले आंकड़ें

ये भी पढ़े: खर्चों पर नकेल, 15 फरवरी के बाद नई खरीदारी पर रोक, खाली तिजोरी से मजबूर सरकार का फैसला

एक पद भाजपा के खाते में

प्रत्येक विषय समिति में नौ-नौ नगरसेवक सदस्य शामिल हैं। वहीं स्थायी समिति में कुल दस सदस्य होंगे, जिनके पदेन अध्यक्ष नगराध्यक्ष योगेश पाटिल रहेंगे। विशेष सभा में सभी नगरसेवक-नगरसेविकाएं और मुख्याधिकारी शेषराव चौधरी उपस्थित थे। समितियों के गठन के बाद अब शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Manmad nagar parishad vishay samitiyon ke sabhapati nirvirodh chayan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 09:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.