Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोदावरी प्रदूषण पर हाई कोर्ट का कड़ा प्रहार, 6 साल बाद भी आदेश अधूरे; कोर्ट ने मांगा जवाब

Godavari River Pollution: नाशिक की गोदावरी नदी प्रदूषण मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त हुआ। 2018 के आदेशों की अनदेखी पर कोर्ट ने मनपा, MIDC समेत कई विभागों से 7 जनवरी तक जवाब मांगा।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Dec 24, 2025 | 03:15 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स :सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Smart City Bombay High Court: नाशिक की जीवनदायिनी गोदावरी नदी को प्रदूषण मुक्त करने के प्रयासों में हो रही लापरवाही पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। साल 2018 में अदालत द्वारा दिए गए ऐतिहासिक निर्देशों की खुलेआम अनदेखी करने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है।

याचिकाकर्ता निशिकांत पगारे द्वारा दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने नाशिक महानगरपालिका, एमआईडीसी (MIDC), स्मार्ट सिटी प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इन सभी विभागों को अब 7 जनवरी तक हलफनामा (Affidavit) देकर कोर्ट को यह समझाना होगा कि आखिर 6 साल बीत जाने के बाद भी आदेशों का पालन क्यों नहीं हुआ, याचिकाकर्ता ने कोर्ट के सामने साक्ष्यों के साथ यह बात रखी कि कैसे नदी के प्राकृतिक स्वरूप के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

कागजों पर ‘नदी पुलिस’ और सुरक्षा में चूक

अदालत ने पूर्व में स्पष्ट कहा था कि नदी के पात्र में कंक्रीट का उपयोग वर्जित है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है- रामवाड़ी पुल के पास ‘गोदा पार्क’ के नाम पर और अहिल्यादेवी होलकर पुल के नीचे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धड़ल्ले से कंक्रीट की दीवारें और मैकेनिकल गेट बनाए गए हैं।

शहर के गंदे नालों को नदी से अलग करने (Diver sion) का काम वर्षों से कछुआ गति से चल रहा है, जिससे आज भी गंदा पानी सीधे गोदावरी में मिल रहा है। औद्योगिक कचरे को साफ करने के लिए ‘कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट’ (CETP) का निर्माण अब तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है।

अदालत ने नदी के संरक्षण के लिए एक विशेष सुरक्षा तंत्र बनाने का आदेश दिया था, ताकि कचरा फेंकने वालों और प्रदूषण फैलाने वालों पर लगाम लग सके। लेकिन प्रशासन ने इस सुरक्षा कवच को भी नजरअंदाज कर दिया कोर्ट के आदेशानुसार 1 पुलिस निरीक्षक, 4 उपनिरीक्षक और 30 कांस्टेबलों की तैनाती होनी थी, लेकिन याचिकाकर्ता का आरोप है कि यह बल धरातल पर कहीं नजर नहीं आता। स्मार्ट सिटी के नाम पर किए गए कतिपय निर्माणों ने नदी के बहाव को संकुचित कर दिया है।

7 जनवरी ‘डेडलाइन’, वर्ना होगी अवमानना की कार्रवाई

न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति संदेश पाटिल की खंडपीठ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। यदि संबंधित विभाग 7 जनवरी तक संतोषजनक जवाब और अनुपालन रिपोर्ट पेश नहीं करते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ‘अवमानना की कार्रवाई’ (Contempt of Court) शुरू की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:-नासिक में बैंकट हॉल के लॉन्स में घुसा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि गोदावरी की पवित्रता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई में याचिकाकर्ता निशिकांत पगारे की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता तेजस दंडे, सत्यजित सालवे और विनायक शेलार ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि प्रशासन की सुस्ती के कारण गोदावरी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और 2018 के आदेशों का पालन केवल कागजों तक सीमित रह गया है।

Bombay high court strict on godavari river pollution nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 24, 2025 | 03:15 PM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik News

सम्बंधित ख़बरें

1

ठाणे में ट्रैवलर चेक के नाम पर 20,000 डॉलर की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर केस दर्ज

2

ठाणे में सौतेली मां की हत्या का आरोपी बेटा बरी, पारिवारिक विवाद में 5 साल पहले गई थी महिला की जान

3

Chaskaman Dam में नौका सेवा हुई शुरू; वाडा-साकुर्डी और आसपास के लोगों को बड़ी राहत

4

पनवेल और बदलापुर के बीच अब सफर होगा आसान, NHAI ने 14 किमी के नए कनेक्टिंग रोड को दी मंजूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.